BHopal news: विदेशी फर्म को ऑफर देकर बेचा माल, CEO ने अपनी ही कंपनी को लगाया 15 करोड़ रुपए का चूना
Bhopal News: राजधानी भोपाल में एक कंपनी के सीईओ और जनरल मैनेजर ने मिलकर अपनी ही कंपनी को 15 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। अरेला कॉलोनी स्थित जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट कंपनी के सीईओ और जनरल मैनेजर ने दुबई और कुवैत की दो कंपनियों के मालिक के साथ मिलकर धोखाधड़ी घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने कंपनी के नियमों के खिलाफ जाकर कारोबारी से मिलकर उन्हें हर प्रोडक्ट पर फ्री प्रोडक्ट देकर लाभ पहुंचाया। शक होने पर जब कंपनी का रिकॉर्ड चेक किया गया तो धोखाधड़ी और गबन का खुलासा हुआ है।
हबीबगंज थाना पुलिस में शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ के दर्ज किया गया है। ASI मनोज यादव ने बताया कि दुर्गेश विहार कॉलोनी जेके रोड के रहने वाले प्रदीप कुमार राठौर पुत्र मदनलाल E- 4/108 कॉलोनी वंदे मातरम चौराहा स्थित जयश्री गायत्री फूड कंपनी में फायनेंस मैनेजर है। उक्त कंपनी के डायरेक्टर शाहपुरा में रहने वाले किशन मोदी हैं।

कंपनी अपने किसी भी कस्टमर को कंपनी के अधिकृत ईमेल पर ऑर्डर मिलने के बाद ही ने अनुसार प्रोडक्ट की सप्लाई करती है। लेकिन उनकी कंपनी के सीईओ सुनील त्रिपाठी और जनरल मैनेजर बामिक सिद्दीकी ने इंदौर के हितेश पंजाबी और इलाहाबाद के रहने वाले बलजीत शर्मा की दुबई व कुवैत में स्थित कंपनियों को जय श्री गायत्री फूड कंपनी से जून 2020 से 2023 के बीच अलग-अलग समय में 15 करोड रुपए के प्रोडक्ट सप्लाई कर दिए गए।
इस तरह लगाया कंपनी को चूना
आरोपियों ने कंपनी के अधिकृत ईमेल पर बिना आर्डर किए किए। दोनों कंपनियों को बिना किसी ऑफर के हर प्रोडक्ट पर ऑफर देकर माल सप्लाई किया। ऐसा कर आरोपी सीईओ और जनरल मैनेजर ने दुबई और कुवैत की कंपनी को लाभ पहुंचाया और करीब 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का गबन किया।
दुबई और कुवैत की कंपनी को सप्लाई किया माल 4 के खिलाफ केस दर्ज
घटना का खुलासा उसे वक्त हुआ जब कंपनी में लगातार प्रोडक्शन होने के बावजूद मुनाफा कम होने पर रिकॉर्ड चेक किया गया इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने आरोपियों द्वारा दुबई भेजे जा रहे चार कंटेनरों को पकड़ा। इसके बाद से ही कंपनी के सीईओ सुनील त्रिपाठी और जनरल मैनेजर बामिक सिद्दीकी अपने मोबाइल बंद करके शहर से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपी सुनील त्रिपाठी बाल्मिक सिद्दीकी हितेश पंजाबी और बलजीत शर्मा के खिलाफ 15 करोड रुपए की धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज किया।












Click it and Unblock the Notifications