Bhopal News: बागसेवनिया में हुई ज्वेलरी की दुकान पर लूट का CCTV फुटेज आया सामने
भोपाल में बाग सेवनिया थाना क्षेत्र के रचना नगर में मंगलवार रात को दो बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने और नकदी लूट ली। वारदात के समय दुकानदार मनोज चौहान दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे।
रात करीब 10 बजे, बाइक पर सवार दो बदमाश हेलमेट पहनकर मनोज की दुकान एसएस ज्वेलर्स में घुसे। उन्होंने दुकानदार के सीने पर कट्टा तानते हुए धमकाया और कहा कि सभी नकदी निकाल दो। डर के मारे दुकानदार ने उनकी बात मान ली। बदमाशों ने दुकान में रखे चांदी की राखियां, सोने के जेवर और तिजोरी से नकदी लूट ली और फरार हो गए।

पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।
Recommended Video
लूट के दौरान बदमाश ने दुकानदार पर चाकू से हमला किया: पुलिस ने शुरू की जांच
लूट के दौरान एक बदमाश ने दुकानदार मनोज चौहान के हाथ पर चाकू से हमला किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मनोज के बयान लिए। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जबकि लूटे गए माल की कीमत का आकलन किया जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज में लूट की पूरी वारदात कैद हो गई है। वीडियो में दो आरोपी हेलमेट पहने दुकान में घुसते नजर आ रहे हैं। वे दुकानदार को पिस्टल की नोक पर धमकाते हैं और तिजोरी तथा दराज में रखी नकदी और जेवर बैग में भर लेते हैं। इसके बाद वे धमकी देते हुए मौके से भाग जाते हैं। आरोपी दुकान में करीब 7 मिनट तक रहे।












Click it and Unblock the Notifications