CBSE 12वीं का रिजल्ट 2022 : MP टॉप 10 से बाहर, सीएम शिवराज ने छात्रों के लिए कही बड़ी बात

सीबीएसई बोर्ड (CBSE) ने 12वीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए हैं। एमपी के लिए चौंकाने वाले नतीजे। मध्य प्रदेश इस बार टॉप 10 से बाहर हुआ। इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 92.71 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

भोपाल, 22 जुलाई। सीबीएसई 12 वीं (CBSE 12th Results) के 14 लाख छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है, केंद्रीय माध्यमिक श‍िक्षा बोर्ड यानि कि CBSE ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, इस साल 12वीं का पास प्रतिशत 92.71 प्रतिशत रहा है। वहीं पिछले साल 99.37 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे। वहीं इस बार मध्य प्रदेश टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पाया। 90.74% पासिंग रिजल्ट के साथ 11वें नंबर पर रहा। बता दें कि बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया है ,छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।

CBSE 12वीं का रिजल्ट 2022 : MP टॉप 10 से बाहर

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश का रिजल्ट राष्ट्रीय औसत से भी कम रहा। टॉप में केरल 98.3 % के साथ पहले नंबर पर करीब 2 साल बाद स्कूल में आकर छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

वही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही मैं सभी शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई देता हूँ। आप आगे भी इसी तरह मेहनत करें और सफलता के शिखर प्राप्त करें। जो बच्चे इस बार सफलता प्राप्त नहीं कर पाए, वे कतई निराश न हों। नए जोश व उत्साह के साथ मेहनत करें, आगे बढ़े, आप अवश्य ही सफल होंगे।

गृहमंत्री ने भी दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी बेटे-बेटियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से आप सफलता के नए आयाम छुएं और राष्ट्रनिर्माण में सार्थक योगदान करें, ऐसी कामना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+