Bhopal News: CBI अफसरों ने शनि मंदिर के पीछे छिपकर रिश्वत लेते FCI के 2 अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ा

राजधानी भोपाल में शनि मंदिर के पास छुपकर सीबीआई अधिकारियों ने दो रिश्वतखोरों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

CBI officers caught red handed 2 FCI officials taking bribe hiding behind Shani temple
Photo Credit:

Bhopal CBI News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीबीआई अफसरों ने एफसीआई के 2 बड़े अफसरों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। दोनों रिश्वतखोर अफसर फरियादी को डरा धमका कर उससे ₹40 हजार की रिश्वत मांग रहे थे। जिसके बाद फरियादी ने सीबीआई को शिकायत की थी। जहां सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बता दे राजधानी भोपाल में रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। FCI (फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के एक अफसर व एक कर्मचारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक पारे तकनीकी सहायक( ग्रेड -1 ) की पोस्ट पर पदस्थ है। वहीं दूसरा आरोपी तकनीकी सहायक गौरी शंकर मीणा (grade-3) "की पोस्ट पर पदस्थ है जिन्होंने एक फरियादी से गोदाम में एफसीआई का माल लंबे समय तक रखने के नाम पर ₹40 हजार की रिश्वत की डिमांड की थी।

बताया जा रहा है कि एफसीआई के दोनों कर्मचारियों ने गोदाम में अधिक समय तक अनाज स्टॉक रखने के लिए हर महीने ₹1 लाख मांगे थे। घुस नहीं मिलने पर भी अनाज का स्टॉक खाली कराने की धमकी दे रहे थे। बातचीत के बाद सौदा ₹40 में तय हो गया। इसके बाद फरियादी ने सीबीआई अफसरों को इसकी शिकायत की ।

शनि मंदिर के पास सीबीआई का एक्शन

एफसीआई अधिकारी और कर्मचारी के द्वारा ₹40000 की रिश्वत मांगे जाने पर फरियादी ने भोपाल सीबीआई के कार्यालय में मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद सीबीआई ने शिकायत की जांच को सही पाया और ₹40 हजार की रिश्वत लेकर फरियादी को रिश्वतखोर अधिकारी कर्मचारी के पास भेजा। बुधवार को उन्होंने पैसे लेने के लिए गोदाम मालिक को होशंगाबाद रोड स्थित शनि मंदिर के पास बुलाया, जैसे व्यापारी ने पैसे दिए पहले से बैठी सीबीआई की टीम ने उन्हें धर दबोच लिया।

बता दे यह पहली बार नहीं है जब कोई फूड कॉरपोरेशन के अफसर रिश्वत लेते पकड़ाए हो। इससे पहले भी अधिकारी कर्मचारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+