Bhopal News: नीलबड़ के फैमिली सुसाइड मामले में SIT का बड़ा खुलासा, देश के आठ कॉल सेंटरों से निकला कनेक्शन

Bhopal News: ऑनलाइन अप के जाल में बुरी तरह फंसकर परिवार सहित आत्महत्या करने वाले मामले में एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है। मृतक भूपेंद्र विश्वकर्मा से रुपए ठगने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में चुकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। एसआइटी की जांच में दिल्ली, अहमदाबाद और हरियाणा के आठ कॉल सेंटर सामने आए हैं।

इन कॉल सेंटरों का सामूहिक खुदकुशी मामले से कनेक्शन सामने आया है। यहां से सुसाइड करने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा को फोन किए जाते थे और आरोपियों के खाते में रुपए भी जमा हुए थे। पुलिस जल्द ही इन कॉल सेंटरों से गिरफ्तारी की तैयारी में है। पुलिस अब मेरे तक के अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने वाले नंबरों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

 case of Neelbads family incident, SIT removed connection from eight call centers of country.

क्या है पूरा मामला

बता दे नीलबड़ जिला शिव विहार कॉलोनी के रहने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा 38 साल के थे। उन्होंने 12 जुलाई की रात अपने दोनों बच्चे ऋषि राज और ऋतुराज को जहर देकर पत्नी के साथ फांसी के फंदे पर झूल गए थे। मृतक ने चार पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था। सुसाइड नोट में एक ऑनलाइन काम देने वाली कंपनी में निवेश और फिर वहां से लेकर जर्माने को भरने के लिए चाइनीज लोन एप से कर्ज लेने की बात कही थी।

इसके सीट बनाकर मामले की जांच में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की जांच में अब तक पता चला कि लोन रिकवरी को लेकर धमकी देने के बाद भूपेंद्र के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से हमीदिया रोड स्थित यस बैंक के अमायरा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर सारिक बेग व यस बैंक के कर्मचारी फरहान रहमान, अरशद बेग, मोहम्मद ओवैस खान और शाहबाज खान उर्फ शाजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

बता दे 1 माह पहले भोपाल में ऑनलाइन ऐप के जरिए साइबर ठगों ने एक हंसता खेलता परिवार खत्म कर दिया था। ठगों ने परिवार के मुखिया भूपेंद्र विश्वकर्मा को इस तरह जाल में फंसाया कि उसे मजबूरन परिवार के साथ आत्महत्या करनी पड़ी थी। भूपेंद्र की भतीजी रिंकी ने बताया था कि उन्होंने उसका कन्यादान करने का वादा किया था। लेकिन चाचा अचानक चले जाएंगे सोचा नहीं था। भूपेंद्र ने सुसाइड नोट और आखरी सेल्फी भी सबसे पहले रिंकी को भेजी थी। भूपेंद्र की पत्नी ने पड़ोसियों को बताया था कि हम बड़े ऑनलाइन फ्रॉड में फंस गए है और मेरे पति को धमकियां दी जा रही हैं। जिस पर पड़ोसियों ने उन्हें साइबर क्राइम में शिकायत करने की सलाह दी थी।

एक्स्ट्रा कमाने के चक्कर में साइबर ठगों के चंगुल में फंसा भूपेंद्र

भूपेंद्र इंश्योरेंस कंपनी में काम करता था परिवार में सब ठीक-ठाक चल रहा था। इस बीच उसने ज्यादा रूपये कमाने का सोचा और पार्ट टाइम एक ऑनलाइन कंपनी से जुड़ गया। पिछले साल अप्रैल में ऑनलाइन part-time कमाने के लिए उसने ऐप के जरिए ट्रेडिंग शुरू की थी। शुरुआत में इन्वेस्टमेंट करने पर फायदा हुआ, लेकिन बड़ी रकम इन्वेस्ट करते ही ऐप बंद हो गया।

साइबर ठगों ने भूपेंद्र से एप ऑपरेटर्स में फंसे हुए पैसे निकालने के नाम पर दूसरे एप की मदद से लोन दे दिया। इसके बाद भूपेंद्र साइबर जालसाजों के चंगुल में फंसता चला गया। वहीं रिकवरी के लिए भूपेंद्र पर दबाव बनाया जा रहा था। इतना ही नहीं ठगों ने उसकी पत्नी के साथ अश्लील वीडियो भूपेंद्र के मोबाइल में सेव कांटेक्ट, दोस्तों और रिश्तेदारों के नंबर पर भेजना शुरू कर दिए। जिससे भूपेंद्र काफी डिप्रेशन में चला गया था।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+