"पाकिस्तान जिंदाबाद" के कथित वीडियो को लेकर BJP ने क्राइम ब्रांच में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई FIR

एमपी में राहुल गांधी की यात्रा में कथित तौर पर पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाने के मामले में भोपाल में कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख और आईटी हेड के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। इसके पहले बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र प

राहुल गांधी की यात्रा में कथित तौर पर पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाने के मामले में भोपाल में कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख और आईटी हेड के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। इसके पहले बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर पर रायपुर में भी FIR दर्ज की गई थी। बता दे बीजेपी के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कांग्रेस के आईटी सेल के प्रमुख अभय तिवारी और मीडिया कोऑर्डिनेटर पीयूष बबले के खिलाफ क्राइम ब्रांच भोपाल में मामला दर्ज करवाया है।

भोपाल क्राइम ब्रांच में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

सोशल मीडिया पर वायरल पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के दावे वाले वीडियो पर प्रदेश में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीजेपी मीडिया प्रभारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज होने के बाद आज भोपाल में भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि 25 नवंबर की सुबह 8:52 पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के अधिकारी की ट्विटर हैंडल पर सबसे पहले इस विवादित वीडियो को पोस्ट किया था। जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाने का सुनाई दे रहा है। इस वीडियो को कांग्रेस नेता पीयूष बबेले द्वारा पत्रकारों के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी शेयर किया गया था। वीडियो के जरिए देश में शांति भंग करने और देश में द्वेष भाव को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अभय तिवारी और पीयूष बबेले के खिलाफ धारा 153 बी,504, 505,152(2), 120 बी के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वता दे BJP प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा क्राइम ब्रांच को की गई शिकायत में कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ और संपूर्ण कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ों यात्रा की आड़ लेकर पूरे भारत में देशविरोधी कृत्य किए जा रहे हैं एवं यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे हैं, ताकि देश की लोकशांति भंग हो सके। शिकायत में कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा लोकप्रियता हासिल करने के लिए यात्रा का उद्देश्य भारत को एक करना और मजबूत करना बताया, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा का कथित उद्देश्य एक बडा अपराधिक षडयंत्र है, जिससे देश की जनता के साथ छल किया जा रहा है। भारत जोड़ों यात्रा का मूल उद्देश्य खण्डवा मध्यप्रदेश में यात्रा के दौरान सामने आया, जो कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों के रूप में देखने को मिला।

बीजेपी नेताओं ने कहा कि यात्रा मध्यप्रदेश के खण्डवा के ग्राम धनगांव पहुंची तो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस घटना की कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वयं ही वीडियो रिकॉर्डिंग कर इंडियन नेशनल कांग्रेस मध्यप्रदेश के ट्वीटर हेंडल पर 25 नवंबर को ट्वीट किया गया और मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पीयूष बबेले द्वारा उक्त अपराध के वीडियो को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में पत्रकारों को भी भेजा गया, परंतु अपराध का पूरे देश में प्रसार का आभास होने पर कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा अपने ट्वीटर हेंडल से कुछ देर बाद वह वीडियो डिलीट कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+