रतलाम में जनजाति समुदाय के लोगों का धर्मांतरण कराने जा रहे ईसाई प्रतिनिधि गिरफ्तार
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बीमारी के इलाज और रोजगार दिलाने के नाम पर बुलाए गए जनजातीय वर्ग के लोगों का कथित तौर पर धर्मांतरण कर ईसाई बनाए जाने पर पुलिस ने युनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल के सचिव जेम्स मैथ्यू सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर को रतलाम जिले में ईसाई सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस आयोजन में जनजातीय वर्ग के लोगों को नौकरी दिलाने और प्रार्थना से बीमारी ठीक कराने का भरोसा दिलाकर लाया गया था। इस आयोजन के दौरान इन जनजातीय लोगों का कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराकर ईसाई बना दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि धर्म परिवर्तन कराए जाने की शिकायत पर पुलिस ने जांच कराई और शिकायत सही पाई गई। परिणाम स्वरूप युनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल के मैथ्यू व अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications