मध्य प्रदेश में 40 फीसदी के आस-पास हुआ मतदान

भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रहे उपचुनाव में दोपहर डेढ़ बजे तक 38 फीसदी मतदान हुआ तो वहीं शाम तक धीरे धीरे उत्साह कम होता दिखाई दिया। उपचुनाव को लेकर लोगों में इतना उत्साह नहीं देखा गया। जिसकी उम्मीद जताई जा रही थी।

mp-byelection

राज्य में तीन विधानसभा क्षेत्रों विजयराघवगढ़, बहोरीबंद और आगर में हो रहे मतदान में 6,06,000 से ज्यादा मतदाता 25 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। विजयराघवगढ़ और बहोरीबंद में 10-10 उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं आगर में पांच उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।

तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अपराह्न् 1.30 बजे तक बहोरीबंद में 34़ 72 प्रतिशत, विजयराघवगढ़ में 39़ 38 प्रतिशत और आगर में 41़ 30 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे।

उपचुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की आठ टुकड़ियां तैनात की गई हैं। प्रत्येक उप निर्वाचन क्षेत्र में विशेष सशस्त्र बल की एक-एक टुकड़ी भी तैनात की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+