मोहन सरकार का एक्शन, भाजपा नेता की हत्या करने वाले आरोपी तंजील की 3 मंजिला बिल्डिंग पर चला बुलडोजर
Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा कल पुलिस मुख्यालय मिली गई बैठक का असर आज शनिवार को भोपाल में भी दिखाई दिया प्रशासन ने भाजपा नेता सुरेंद्र कुशवाहा की हत्या के आरोपी तंजील का घर जमींदोज कर दिया। इस बदमाश के घर को तोड़ने के लिए सुबह से ही बुलडोजर पहुंच गया था।
भोपाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता के मर्डर के आरोपों का घर शनिवार को गिरा दिया गया तीन मंजिला बिल्डिंग आवे तरीके से बनी हुई थी सुबह 9:00 बजे प्रशासन और नगर निगम की टीम ने पंचशील नगर में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई की।

बता दे एक दिन पहले आरोपी की दुकान भी सील कर दी गई थी गौरतलब है कि 7 मई की शाम भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा की भोपाल सेंट्रल जेल के बाहर हत्या कर दी गई थी। इस केस में अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जिस आरोपी तंजील उर्फ शूटर का आज मकान गिराया गया है, वह फरार है।
पंचशील नगर में तंजील का तीन मंजिला मकान था इसके आगे शेड भी था। मकान निर्माण की परमिशन नहीं थी टीटी नगर एसडीएम, एसीपी और निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी भी हंगामा से निपटने के लिए पुलिस फोर्स को तैनात किया गया सबसे पहले मकान के आगे के शेड हटाए गए इसके बाद तीन मंजिला पक्के मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के इलाके को सील कर दिया था।
अब तक आठ आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी अब तक राघवेंद्र उर्फ छोटू सेन निवासी भीम नगर अरेरा हिल्स, फैजल खान निवासी हर्षनाथ नगर दीपांशु उर्फ तन्नू सेन निवासी पंचशील नगर, राज निवासी पंचशील नगर और अजय पासवान निवासी पंचशील नगर समेत 8 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।
कलेक्टर ने कहा अभी निर्माण पर की गई कार्रवाई
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस कार्रवाई को लेकर कहा कि कम के निर्देश पर राजधानी के बदमाशों और आतंक फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है हत्या के आरोपी तंजील के अवैध निर्माण पर आज कार्रवाई की गई है। वहीं भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिर्च ने कहा कि गुंडे बदमाश और माफियाओं पर लगातार दबिश दी जा रही है, ऐसी कार्रवाई आगे भी होती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications