Budhni News: बुधनी विधानसभा से शिवराज सिंह चौहान की ऐतिहासिक बड़ी जीत, सीएम पद को लेकर दिया बड़ा बयान

Budni Chunav Result 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में दूसरे नंबर की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उनके पहले इंदौर से रमेश मंडोला ने करीब 107000 वोटो से जीत दर्ज की है। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा से 10474 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मसताल को हराया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों को लेकर कहा कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करेगी, लेकिन वे एक सवाल का सीधा जवाब दे नहीं पाए कि क्या वे पांच बार मुख्यमंत्री बनेंगे?

Budhni News: CM Shivraj Singh Chauhan headed towards a big victory from Budhni Assembly.

मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर सीएम शिवराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद। सीएम शिवराज का यह बयान ज्यादातर एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी को आगे बताए जाने के एक दिन बाद आया है। 2003 के बाद यह पहली बार था कि भाजपा ने प्रदेश में इस बार सीएम पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया।

प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह बात कही। शिवराज ने कहा कि भाजपा शानदार बहुमत की ओर बढ़ रही है क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार ने जनता के लिए अच्छे काम किए हैं इसलिए लोगों का समर्थन उनको प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना और राज्य सरकार की लाडली बहन योजना जैसी योजनाएं जिसके तहत महिलाओं को प्रति महीने 1250 रुपए उनके खाते में मिल रहे हैं।

टीवी रामायण में भगवान हनुमान का रोल निभाने वाले विक्रम मस्ताल कांग्रेस से उम्मीदवार

बात दें कि बुधनी विधानसभा से कांग्रेस ने रामायण सीरियल में भगवान हनुमान का रोल निभाने वाले विक्रम मस्ताल को उम्मीदवार बनाया। वहीं जेल से रिहा होने के बाद लगातार सीएम शिवराज पर मुखर होने वाले मिर्ची बाबा को समाजवादी पार्टी ने यहां अपना प्रत्याशी बनाया। बीते चुनावों की तरह इस बार के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी प्रत्याशी और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में अपने चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी पत्नी साधना सिंह, बेटा और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर ही छोड़ दी थी।

बता दे सीहोर की चारों विधानसभा सीटों के लिए रविवार सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। भोपाल नाके पर स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक में 62 टेबलों पर वोटों की काउंटिंग होगी। सबसे पहले सीहोर सीट और आखिरी में बुधनी सीट के परिणाम आएंगे। 4 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला है। सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत जिले में 39 उम्मीदवार मैदान में हैं। सीहोर से 7, आष्टा में 9, इछावर में 11 और बुधनी सीट पर सबसे ज्यादा 12 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+