डेंजरस इश्‍क: स्‍टेज पर आकर सिरफिरे प्रेमी ने कहा शादी मुबारक और दुल्‍हन को मार दी गोली

Bride shot dead at wedding by jilted lover in Bhopal
भोपाल। किसी ने शायद सच ही कहा है कि इश्‍क जब दोनो तरफ हो तो मजा देता, इश्‍क जब एक तरफ हो तो सजा देता है। कुछ ऐसी ही एक सनसनीखेज वारदात मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने को मिली। एक सिरफिरे आशिक ने विवाह समारोह में स्‍टेज पर आया, दुल्‍हन को शादी की बधाई दी और फिर गोली मार कर हत्‍या कर दी। दुल्‍हन पेशे से डॉक्‍टर थी और उसका नाम जयश्री नामदेव था। वहीं आरोपी का नाम अनुराम नामदेव है जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से देशी कट्टा बरामद किया है जिससे घटना को अंजाम दिया गया था।

प्राप्‍त जानाकारी के मुताबिक सुंदरवन मैरिज गार्डन में गुरुवार रात गांधी मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभाग में पदस्थ डॉ. जयश्री नामदेव की इसी कॉलेज से सर्जरी में पीजी कर रहे डॉ. रोहित नामदेव के साथ शादी हो रही थी। स्टेज पर वरमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन को बधाई देने के लिए लोग पहुंच रहे थे। रात लगभग 11.15 बजे अचानक एक युवक ने स्टेज पर पहुंचकर नजदीक से दुल्हन जयश्री को गोली मार दी। दो फायर करने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

घायल जयश्री को तत्काल लालघाटी चौराहा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि यह एकतरफा प्रेम का मामला है। पुलिस ने बताया कि चिकित्सक दुल्हन यहां गांधी मेडिकल कालेज में ही अध्ययनरत थी और तभी उसकी पहचान डॉ. रोहित नामदेव से हुई और बाद में दोनों ने विवाह करने का निर्णय लिया। इस बीच मूलरूप से सागर जिले के गढाकोटा निवासी अनुराग की भी जयश्री से मुलाकात हुई और वह कथित तौर पर जयश्री से एकतरफा प्रेम करने लगा था।

दुल्हन की बुआ का बेटा निकला आरोपी

जयश्री को गोली मारने वाले युवक की पहचान अनुराग नामदेव के रूप में हुई है। अनुराग जयश्री की बुआ का लड़का है। वह मूलत: गढ़ाकोटा का रहने वाला है। बताया जाता है कि वह एचडीएफसी बैंक में नौकरी करता है। अनुराग ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह जयश्री को चाहता था। उससे अक्सर मिलता रहता था। वह भोपाल में बैंक की कोचिंग कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+