Bhopal news: 1 अप्रैल से होगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन की बुकिंग, PM नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से शुरू होने जा रही है। 1 अप्रैल से इस ट्रेन में बुकिंग शुरू हो जाएगी। आम आम यात्री 3 अप्रैल से इस ट्रेन मैं यात्रा कर पाएंगे।

1 अप्रैल से होगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन की बुकिंग

Vande Bharat Express train:रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 1 अप्रैल से टिकट की बुकिंग हो सकती है। जबकि आम यात्री 3 अप्रैल से इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। वंदे भारत का किराया भोपाल से दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले 10 से 15 फीसदी ज्यादा रहेगा। शताब्दी एक्सप्रेस चेन्नई दिल्ली पहुंचने में 8 घंटे 15 मिनट का वक्त लेती है। वही वंदे भारत एक्सप्रेस अधिकतम 7 घंटे 45 मिनट में दिल्ली पहुंच जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को सुबह 10 बजे वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद रैक को नई दिल्ली के कोचिंग डिपो में खड़ा किया जाएगा। 2 अप्रैल को रैक को वापस आरके एमपी रवाना किया जाएगा।

पहले लगाया डोम, फिर हटाया

बताया जा रहा है कि रेलवे अधिकारियों ने आनन-फानन में 25 मार्च से ही तैयारियां शुरू कर दी थी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन में एयर कंडीशन डोम लगाया गया था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पीएम मोदी का कार्यक्रम प्लेटफार्म नंबर एक पर ही रहेगा। इसके लिए पार्सल कार्यालय स्थित फूड प्लाजा की दीवार को हटाया गया है। यहां से प्रधानमंत्री के प्लेटफार्म पर आने के लिए रास्ता बनेगा रास्ता बनाने का काम मंगलवार से शुरू हो गया है।

कितना हो सकता है किराया

राजधानी के कमलापति रेलवे स्टेशन से दिल्ली तक सेमी हाई स्पीड ट्रेन "वंदे भारत" को चलाने की तैयारी की जा रही है। लेकिन इस ट्रेन के शुरू होने से पहले ही यात्रियों के मन में इसके किराए को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बता दे वंदे भारत एक्सप्रेस का रानी कमलापति से नई दिल्ली तक किराया फिलहाल तय नहीं हुआ है, लेकिन रेलवे अधिकारियों के अनुसार, एसी चेयर कार का किराया ₹2000 से कुछ अधिक हो सकता है। एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया ₹3300 तक का हो सकता है।

बता दे वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच हैं। इनमें 14 एसी चेयर कार और दो एग्जीक्यूटिव क्लास कोच हैं। 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की वॉशिंग पीठ पर इस ट्रेन की धुलाई व अन्य मेंटेनेंस कार्य जारी है।

सोमवार रात को किया गया था ट्रायल रन

राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से आगरा तक सोमवार रात को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया गया था। इस दौरान ट्रेन में करीब 10 लोगों से अधिक का रेलवे स्टाफ मौजूद रहा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अभी ये ट्रेन 91 की एवरेज स्पीड से चलाई जा रही है। आगे और स्पीड बढ़ाई जाएगी। ये ट्रेन 2 अप्रैल से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सुबह 5:55 से चलकर दोपहर 1:45 पर नई दिल्ली पहुंचेगी। और वहां से दोपहर 2:45 पर चलकर रात में 10:35 पर रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। बीच में केवल आगरा स्टेशन पर 5 मिनट का स्टॉपेज रखा गया है। यह 708 किलोमीटर का सफर मात्र 7.45 घंटे में पूरा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+