Bhopal News: सट्टेबाज चुनाव और क्रिकेट वर्ल्डकप पर लगा सकते है करोड़ों का दांव, पुलिस बना रही एक्शन प्लान
MP News: प्रदेश की पुलिस यदि सक्रिय नहीं हुई तो आने वाले 2 महीने सटोरियों के लिए चांदी काटने वाले होंगे। दरअसल अगले दो महीना में जहां दुनिया भर में क्रिकेट वर्ल्ड कप की खुमारी छाई रहेंगी। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव में जनता और नेता लगे रहेंगे। इन सबके बीच में सटोरियों का काला कारोबार अपने पिछले सभी आंकड़े इस बार एक साथ दोनों इवेंट में होने से पार कर सकता है। प्रदेश की पुलिस को भी इस बात का आवास हो चला है।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव और क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे इवेंट में सट्टा लगाने में रुचि रखने वाले लोग जमकर काला पैसा सट्टा बाजार में लगाते हैं। IPL के दौरान भी मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में रुपयों को जप्त किया था। मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर शहर में बड़े सट्टेबाज एक्टिव नजर आ रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों पर विशेष नजर रखे हुए और एक्शन प्लान तैयार कर रही है।

सूत्रों की मानी जाए तो पुलिस मुख्यालय जल्दी इसे लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को सत्य निर्देश जारी कर सकता है क्राइम ब्रांच की यूनिट के साथ ही स्थानीय थाना पुलिस को सटोरियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए जाएंगे। प्रदेश में इन दोनों ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा भी चल रहा है। वहीं चुनाव को लेकर भी ऑनलाइन सट्टा लगने के आसार बनते जा रहे हैं। दोनों इवेंट एक साथ होने के चलते करोड़ों रुपए का सट्टा लगाए जाने की सुगबुगाहट है। आईजी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक को सटोरियों को लेकर लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश पुलिस मुख्यालय से दिए जा सकते हैं। पुलिस भी हाईटेक तरीके से इन सटोरियों को पकड़ने के प्रयास इस बार कर सकती है।
वही मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में भी विधानसभा चुनाव को लेकर नवंबर और दिसंबर से सबसे ज्यादा सट्टा लगाए जाने की आकांक्षा बनी हुई है। मतगणना दिसंबर में पांचवी राज्यों में मतगणना होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान उम्मीदवारों की हार जीत के अलावा किसी दल की सरकार बनेगी इस पर भी सट्टा लगेगा।
आज से क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान का मैच
आज से क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू हो गया इसमें सबसे ज्यादा सट्टा भारत-पाकिस्तान के 14 अक्टूबर को होने वाले मैच में लगने की संभावना है। इससे पहले 8 अक्टूबर को भारत ऑस्ट्रेलिया मैच पर भी सट्टा जमकर लग सकता है। इसके अलावा भारत श्रीलंका और भारत-दक्षिण अफ्रीका के मैच पर भी सट्टा बाकी मातु की तुलना में ज्यादा लगने की आशंका है। हालांकि पूर्व में हुए क्रिकेट माचो में भी सट्टा लगाता रहा है और पुलिस ने सटोरियों की धरपकड़ भी की है।












Click it and Unblock the Notifications