विजय संकल्प के मंत्र पर चलकर चुनावों में इतिहास बनाएगी पार्टी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा

MP BJP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब भी मध्यप्रदेश आते हैं, तो कार्यकर्ताओं की सक्रियता और उनका आत्मविश्वास बढ़ जाता हैं। कल केंद्रीय मंत्री अमित शाह जिन्हें भारतीय राजनीति का चाणक्य कहा जाता है, का मार्गदर्शन हम लोगों को मिला है।

उन्होंने विजय संकल्प का जो मंत्र दिया है, उसे लेकर पार्टी का हर कार्यकर्ता तैयारी में जुट गया है और इसी मंत्र पर चलकर भारतीय जनता पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में इतिहास बनाएगी।

BJP will create history in elections by following the mantra of Vijay Sankalp: Vishnudutt Sharma

51 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य ही विजय संकल्प

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा पूर्व में बूथ विजय का संकल्प लिया गया था, जिसमें प्रत्येक बूथ पर फोकस किया गया है। हमारा लक्ष्य है 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करना और यही विजय संकल्प है, जो श्री अमित शाह जी का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि विजय संकल्प अभियान को पूरा करने के लिए पार्टी का प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता जुटेगा।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 'अपना बूथ सबसे मजबूत' अभियान को भोपाल से प्रारंभ किया था। उन्होंने इस अभियान के लिए मध्यप्रदेश की धरती को चुना था, यह अपने आप में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारे नेतृत्व का सभी कार्यकर्ताओं पर आशीर्वाद है और मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी इतिहास बनाएगी।

भाजपा एक लाइव आर्गनाइजेशन

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बीजेपी 365 दिन और 24 घंटे काम करने वाला एक लाइव आर्गनाइजेशन है। पार्टी प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में माइक्रो मैनेजमेंट के साथ चुनावी तैयारी में जुटी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के मूलमंत्र के साथ हम चुनाव मैदान में उतरेंगे, जिसमें पार्टी नेतृत्व के प्रति जनता का विश्वास, गरीब कन्याण की योजनाएं और देश-प्रदेश का चहुंमुखी विकास मुख्य मुद्दे रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+