MP Elections 2023: चुनावों में पार्टी फैसला पर बगावत करने वाले निष्कासित नेताओं को वापस बुलाएगी बीजेपी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में छह माह से भी कम समय बचा है इससे पहले भाजपा ने असंतुष्ट और बागी नेताओं को साधने में जुट गई है।

BJP will call back expelled leaders who rebelled against party decision in elections
Photo Credit:

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी आप उन कार्यकर्ताओं को पार्टी में वापस लाने की तैयारी कर रही है, जिन्होंने पिछले चुनाव के दौरान पार्टी के फैसलों का विरोध विरोध के चलते निष्कासित कर दिया था। अब पार्टी उन्हें दोबारा मौका देना चाहती है।

प्रदेश बीजेपी संगठन में निष्कासन के बाद भी पार्टी लाइन में काम करने वाले ऐसे नेताओं की घर वापसी के लिए बीजेपी में प्रदेश जिला और मंडल स्तर पर न्यू जॉइनिंग कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही कमजोर परफॉर्मेंस वाले दस जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को हटाए जाने की भी तैयारी है। वहीं जिलों में खींचतान के चलते 4 माह से कोर कमेटी की बैठक न कर पाने वाले जिलाध्यक्ष भी संगठन के निशाने पर हैं।

ऐसे होगी निष्कासित होगी वापसी

बीजेपी में रूठो को मनाने के साथ पार्टी से निष्कासित नेताओं की घर वापसी भी कराई जाएगी। इसके लिए अगले माह से अभियान शुरू होगा इस अभियान का नाम न्यू जॉइनिंग कमेटी दिया गया है। जिसमें प्रदेश स्तर के साथ जिला और मंडल स्तर पर टीमों का गठन किया जाएगा 4 मई से शुरू होने वाले अभियान के दौर में ऐसे लोगों को चिन्हित करने का काम होगा, जो पार्टी से बाहर है और पार्टी लाइन पर काम कर रहे हैं विधानसभा चुनाव के साथ नगरी निकाय और पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी ने पिछले सालों में हजारों कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था इस कैंपेन के बाद उनकी वापसी का रास्ता खुल गया है। दूसरी ओर जो किसी अन्य दल से पार्टी ज्वाइन करने के इच्छुक हैं या किसी अन्य दल में शामिल नहीं है, उन्हें भी पार्टी में ज्वाइन कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+