Bhopal News: लोकसभा चुनाव में भाजपा अब तक जीत के सभी रिकार्ड तोड़ेगी, तीसरी बार PM बनेंगे मोदी- सतीश उपाध्याय

Bhopal News: पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी 15 जनवरी से देश भर में दीवार लेखन अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने रविवार को रोशनपुरा चौराहे पर और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने वार्ड क्रमांक 26 के बूथ क्रमांक 7 ग्राम सेवनिया गौड़, नागेश्वर मंदिर सूरज नगर तिराहे पर दीवार लेखन किया।

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने दीवार पर अपने हाथ से कमल का फूल बनाया और ''एक बार फिर से मोदी सरकार'' स्लोगन लिखा।

BJP will break all records of victory till now in Lok Sabha elections 2024 – Satish Upadhyay

मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा जीतेगी: डॉ महेन्द्र सिंह

दीवार लेखन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेद्र सिंह ने कहा कि देशभर में दीवार लेखन चल रहा है। आज मैंने भी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर दीवार लेखन किया। देश की जनता श्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, देश भर के पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा अब तक के जीत के सभी रिकार्ड तोड़ेगी। श्री नरेंद्र मोदी जी ऐतिहासिक बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास बनाएगी।

प्रधानमंत्री जी को लेकर देश में प्रचंड लहर है: सतीश उपाध्याय

दीवार लेखन करने के बाद लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर प्रचंड लहर है। देश की जनता और पार्टी कार्यकर्ता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दीवार लेखन का कार्य कर रहे हैं। देश की जनता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। मध्यप्रदेश के साथ देशभर की जनता इस लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से भाजपा को विजयी बनाकर नरेंद्र मोदी तो तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है।

भोपाल के रोशनपुरा चौराहे और सूरजनगर में दीवार लेखन के दौरान पार्टी के चुनाव प्रबंधन विभाग के प्रदेश संयोजक प्रदीप त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, मीडिया पैनलिस्ट एडवोकेट सचिन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शंकर मकोरिया, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, डॉ योगेन्द्र मुखरैया, प्रवीण प्रेमचंदानी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश सरवैया, राजू अनेजा, भाषित दीक्षित, मंडल अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, पारस नरवरिया, लीलेंद्र मारण, चंद्रशेखर बनरेले, सुमन वर्मा, नीलेश नामदेव, किशन राठौर, प्रदीप द्विवेदी, भरत सुरावड़े, संतोष सेन, सुदर्शन, वेदमणि शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+