MP News: 78 प्रत्याशियों की घोषणा कर BJP ने बनाई बढ़त, दूसरी सूची को लेकर प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा का बड़ा बयान
Bhopal BJP News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जतना पार्टी ने 100 दिन पहले 39 प्रत्याशियों की सूची जारी कर ऐतिहासिक निर्णय लिया था। अब पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने 39 नए प्रत्याशियों की घोषणा की है। अभी तक 78 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। यह पार्टी नेतृत्व का विल पावर है, कॉन्फिडेंस है जिन्होंने हमारे इतने प्रत्याशियों को घोषित कर चुनावी मैदान में उतार दिया है।
वीडी शर्मा ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी की बढ़त है और सभी प्रत्याशी चुनाव में जीतकर आने वाले हैं। पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते भाजपा की ताकत हैं।अपने अथक मेहनत और परिश्रम से पार्टी को यहां तक पहुंचाया है वह अनुभवी नेतृत्व आज चुनाव मैदान में उतरे हैं। निश्चित रूप से पार्टी की प्रचंड बहुमत से फिर सरकार बनेगी।

प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष पटेल भाजपा में हुए शामिल
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में छतरपुर जिले के ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
अनुशासन, उत्साह और उमंग का संगम था कार्यकर्ता महाकुंभः विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भोपाल में संपन्न हुए ऐतिहासिक कार्यकर्ता महाकुंभ में सभी बूथों से कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था और प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता यहां शामिल हुए। अभी तक जितने भी महाकुंभ हुए उनमें से सर्वाधिक बड़ी संख्या के साथ यह कार्यकर्ता महाकुंभ हुआ है। एक ऐसा महाकुंभ जिसमें नई ऊर्जा के साथ कार्यकर्ता उत्साह और उमंग के साथ खड़ा था। हमारा सौभाग्य है कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी कहते थे कार्यकर्ता के मुंह में शक्कर और पैर में चक्कर होना चाहिए, अर्थात् बात में मिठास हो और वह प्रवास करने में नहीं थके। आज के कार्यकर्ता महाकुंभ में अनुशासन और उत्साह दीनदयाल जी के पहले भाव मुंह में शक्कर और दूसरे भाव पांव में चक्कर के भाव को सिद्ध करता है। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के मन में मोदी अभियान जो लिया था, वह पूरी तरह साकार हुआ है। जिसकी मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि भाजपा की हर गारंटी जमीन पर उतरती है, मोदी जी हर गारंटी के पूरे होने की गारंटी हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री जी ने जो कहा वह करके दिखाया है। इसलिए कहते हैं मोदी हैं, तो मुमकिन है। विमानतल पर प्रदेश की विशिष्ट महिलाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का स्वागत और सम्मान किया। महाकुंभ के मंच पर हमारी बहनों ने प्रधानमंत्री जी का नारी वंदन अधिनियम के लिए अभिनंदन और स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 'मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान' को लेकर हमारे काम को ताकत देने का टास्क दिया था, माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने बूथ पर काम करने के लिए हमें जिन बातों के लिए प्रेरित किया था, उन सभी कामों को हमारे कार्यकर्ताओं ने संकल्प के साथ पूरा किया है, जिसकी सराहना प्रधानमंत्री जी ने मंच से की है। प्रधानमंत्री जी ने प्रत्येक बूथ पर चुनाव जीतने और 51 प्रतिशत वोट शेयर का संकल्प दिलाया है, इस आधार पर कार्यकर्ता मैदान में उतरे हैं।












Click it and Unblock the Notifications