Bhopal: प्रदेश अध्यक्ष बनने की झूठी खबर पर BJP संगठन सख्त, अफवाहों पर बधाई देने वाले नेताओं पर होगी कार्रवाई
MP में प्रदेश अध्यक्ष की झूठी खबर फैलाने वाले पदाधिकारियों पर BJP संगठन सख्त हो गया है। पार्टी ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रही है, जिन्होंने अफवाहों के चलते सोशल मीडिया पर प्रहलाद पटेल को बधाई देना शुरू कर दिया था।

Bhopal Bjp News: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर सोशल मीडिया पर चली आवा में बधाई देने वाले पार्टी के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है, जिन्होंने सच जाने बगैर अफवाहों में नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को बधाई दे दी। पार्टी ने माना है कि कैडर बेस पार्टी बीजेपी में इस तरह अफवाहों पर प्रतिक्रिया देना अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। ऐसे लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है, जो जिम्मेदार पदों पर हैं और बधाई देने वालों में शामिल है।
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के स्थान पर प्रहलाद पटेल का नाम घोषित होने की अफवाह शुक्रवार को सोशल मीडिया में दोपहर में इतनी तेजी से वायरल हुई थी कि भाजपा के नेताओं ने फेसबुक इंस्टाग्राम टेलीग्राम और ट्विटर पर पटेल को बधाइयां देना शुरू कर दिया था। इसके बाद पार्टी को यह साफ करना पड़ा कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ही हैं। अब जब इनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए सूची तैयार करने के बात संगठन ने कही है तो इनके द्वारा फेसबुक, ट्विटर हैक करने के बात कह कर माफी मांगने का काम किया जा रहा है।
बधाई देने वालों में यह नाम प्रमुख
सच पता किए बगैर प्रहलाद पटेल को बधाई देने वालों में गुना के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा का नाम भी है। सलूजा ने बाद में सफाई दी कि उनका फेसबुक किसी ने हैक कर लिया है, इसके लिए वे माफी मांगते हैं। इसी तरह निवाड़ी जिले के किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया ने भी पटेल को बधाई दी थी।पटेरिया इन दिनों केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के सांसद प्रतिनिधि भी हैं। तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह ने भी पहले बधाई दी थी।, बाद में पोस्ट डिलीट कर दी थी। इसके अलावा लोधी समाज और पिछड़ा वर्ग के हजारों लोगों के नाम हैं।












Click it and Unblock the Notifications