विधानसभा से वॉक आउट के बाद बीजेपी का पैदल मार्च, शिवराज बोले- MP के लिए काला दिन
Bhopal News, भोपाल। बीजेपी विधायकों ने मंगलवार को सदन से वॉक आउट कर दिया और राजभवन तक पैदल मार्च किया। पैदल मार्च के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार निशाना भी साधा।

मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खड़े होकर नए विधायकों और नेता प्रतिपक्ष बधाई दी। इसके बाद गोपाल भार्गव ने खड़े होकर सबका धन्यवाद दिया। उन्होंने सदन के नेता को विश्वास दिलाया कि वे सरकार के साथ मिलकर प्रदेश के तरक्की के लिए काम करेंगे। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जिससे जोरदार हंगामा मच गया और बीजेपी ने वॉक आउट कर राजभवन तक पैदल मार्च शुरू कर दिया है।
पैदल मार्च के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा मध्यप्रदेश विधानसभा में जो आज (मंगलवार) हुआ, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, लोकतंत्र में मंगलवार का दिन काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। विधायी मूल्यों की रक्षा के लिए हम अपनी अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे। इस संबंध पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्वीट भी किया।
दरअसल, सदन में प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना ने ऐलान कर दिया कि एनपी प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष होंगे। उन्होंने पांच नियमों का उल्लेख किया है। उन्होंने नियम और प्रक्रियाओं का हवाला दिया है। इसके बाद बीजेपी विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा कर दिया है। उनका कहना है कि यह एकतरफा फैसला है।
बीजेपी के उम्मीदवार विजय शाह के नाम का प्रस्ताव साथ साथ सदन में क्यों नहीं रखा गया, इसलिए बीजेपी विधायक गर्भगृह में पहुंचकर नारे लगाने लगे। बीजेपी ने विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया और राजभवन तक पैदल मार्च किया।












Click it and Unblock the Notifications