जो अपनी सरकार नहीं बचा पाए, वे महाराष्ट्र सरकार कैसे बचाएंगे, BJP प्रवक्ता ने पूर्व CM कमलनाथ पर कसा तंज

भाजपा प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज करते हुए कहा कि जो अपनी सरकार नहीं बचा पाए वह महाराष्ट्र की सरकार कैसे बचाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व CM कमलनाथ असफलताओं के सरताज हैं।

भोपाल,21 जून। महाराष्ट्र में उठे सियासी संकट के बीच बार-बार मध्य प्रदेश का नाम सामने आने के बाद प्रदेश में बयानों का दौर शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के कदम से संकट में आई उद्धव सरकार को बचाने की जिम्मेदारी पूर्व सीएम कमलनाथ को जैसे ही मिली। भाजपा ने मामले पर चुटकी लेते हुए कहा कि को अपने विधायकों की नहीं सुन पाए। वे शिवसेना के विधायकों की क्या सुन पाएंगे। वो भी तब जब सभी विधायक बाला साहेब के सच्चे सिपाही हों। मामले में मीडिया से रूबरू होते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि कमलनाथ अपने विधायकों को तो बचा नहीं पाए। उद्धव सरकार को क्या खाक बचा पाएंगे। इस दौरान केसवानी ने नाथ को सबसे विफल नेताओं में से एक बताया।

Recommended Video

    BJP प्रवक्ता ने पूर्व CM कमलनाथ पर कसा तंज
    भाजपा प्रवक्ता केसवानी ने कसा पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज

    पूर्व सीएम कमलनाथ के नेतृत्व में हारे सभी चुनाव

    भाजपा प्रवक्ता डॉ. केसवानी ने कमलनाथ को सबसे विफल नेताओं में से एक बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में भी कांग्रेस का प्रदर्शन फिसड्डी रहा है। लोकसभा चुनाव, उप चुनाव सहित अन्य चुनावों में पार्टी कुछ खास नहीं कर पाई। कांग्रेस के लोग हमेशा आरोप लगाते आए हैं कि हमारे पास न नेता है, न नीति है और न ही नियत है। कांग्रेस नेता ने इसे बखूबी चरितार्थ किया है। साथ ही उद्धव सरकार को बचाने जैसे ही कमलनाथ के नाम की घोषणा हुई। ये बात एक बार फिर साबित हो गई है। कमलनाथ जी 28 उपचुनाव, लोकसभा चुनाव ने कोई जादू नहीं दिखा पाए। कांग्रेस के घर घर चले अभियान को घर घर बैठो अभियान बना दिया। मप्र के लोगों को दिए 973 वचनों में से एक भी वचन कमलनाथ पूरा न कर पाए। उनके हिस्से में केवल और केवल असफलताएं हैं। जब वे एक बार महाराष्ट्र जा रहे हैं तो फिर असफल साबित होंगे।

    क्या है पूरा मामला

    महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार के प्रमुख दल शिवसेना के 35 विधायकों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत कर दी है। सभी 35 विधायक सूरत पहुंच गए और इन सभी विधायकों ने अपने कांटेक्ट नंबर भी बंद कर लिए है। सभी का मोबाइल नॉट रिकेबल बता रहा है। महा विकास आघाडी सरकार के प्रमुख नेताओं में उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने आपात बैठक बुलाई और संजय रावत भी दिल्ली का दौरा छोड़कर वापस मुंबई पहुंच रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+