बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द आएंगे मप्र, CM शिवराज ने दिया आमंत्रण, नड्डा ने दी स्वीकृति
भोपाल, 30 अगस्त: मप्र में एक बार फिर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा होने वाला हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने नड्डा से मुलाकात की थी। मप्र में पार्टी और सरकार के कार्यों की जहां उन्होंने जानकारी दी, वही पिछले दिनों संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी के निर्वाचित सदस्यों का सम्मलेन करने का आग्रह किया था। जिसके लिए स्वीकृति मिल गई है।

एमपी के नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा हुआ था। उस वक्त बूथ और मंडल स्तर की बैठकों के साथ यूथ कनेक्ट संवाद भी हुआ था। जिसके बाद निकाय चुनाव में कुछ जगहों को छोड़कर बाकी जगहों पर अपना वर्चस्व बरक़रार रखा हैं। अब एक बार फिर नड्डा के मप्र दौरा होने जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली प्रवास के दौरान नड्डा से आग्रह किया था कि वह निकाय चुनाव में निर्वाचित सदस्यों का सम्मलेन करें। जिसके लिए स्वीकृति मिल गई है। हालाँकि अभी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन नड्डा के दौरे को लेकर मप्र में बीजेपी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।

मिशन 2023 पर फोकस
सीएम शिवराज सिंह ने दिल्ली प्रवास के दौरान के प्रदेश में पार्टी और सरकार की गतिविधियों की जानकारी भी नड्डा को दी है। मिशन 2023 फिर उसके बाद लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में सरकार की योजनाएं किस तरह से जनता के बीच पहुंचेंगी, उसका प्लान भी बताया गया। नड्डा से मुलाक़ात के दौरान CM ने बताया कि प्रदेश में आगामी दिनों में दो-दो मंत्रियों के समूह बनाकर उनके नियमित दौरे तैयारी की जाएगी। जिलों में चल रहे जनकल्याण और विकास के कार्यों की समीक्षा, प्रबुद्धजन और पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन प्रमुख रहेंगे। जन समस्याओं के निराकरण की बैठकें, गरीब बस्तियों में संपर्क करने के साथ मंत्रियों का समूह जनता के बीच संवाद करेगा।












Click it and Unblock the Notifications