मुसलमान गरीब होते हैं तो हिंदू भी गरीब होते हैं, लेकिन कभी हिंदू ने पत्थर फेंका ? भाजपा विधायक ने पूछा सवाल

भाजपा विधायक और हिंदूवादी नेता रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुसलमान गरीब होते हैं तो हिंदू भी गरीब होते हैं, लेकिन कभी हिंदू ने पत्थर फेंका?

भोपाल,27 अप्रैल। देश में एक तरफ लाउडस्पीकर पर अजान और हनुमान चालीसा को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं खरगोन में हुए दंगे को लेकर लगातार सियासत जारी है। शहर में फैली दंगे की आग तो धीरे-धीरे शांत हो गई, लेकिन नेताओं की बयानबाजी शांत होने का नाम नहीं ले रही है। दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को जिन्ना की औलाद बता डाला। साथ ही नसीहत भी दे डाली। भाजपा विधायक ने कहा कि दिग्विजय सिंह तुम जिन्ना की औलाद बनकर मुस्लिमों और हिन्दू को भड़काने का काम नहीं करो। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के प्रवक्ता बनकर दिग्विजय सिंह उन्हें बिकाऊ बताने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर और गृह मंत्री सहित कई भाजपा के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर आपत्ति जता चुके हैं।

भाजपा विधायक और हिंदूवादी नेता रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया

Recommended Video

    Bhopal Amit shah: रोड शो में मुस्लिम महिलाओं ने बरसाये फूल | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने खरगोन दंगों में भाजपा द्वारा मुसलमानों को पैसे देकर पत्थर फिंकवाने की बात कही थी। जिसको लेकर भाजपा हमलावर हो गई है और उसके कई वरिष्ठ नेताओं के बयान सामने आए हैं। भाजपा विधायक व हिंदूवादी नेता रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को नसीहत दे डाली है कि वे जिन्ना की औलाद बनकर हिंदू मुसलमानों को भड़काने की कोशिश नहीं करें। वे दोनों के संबंधों के बीच गहरी खाई पैदा करने में लगे हैं। बिना तथ्यों की जांच के खरगोन में मस्जिद पर भगवा झंडा लहराने की गलत फोटो पोस्ट करने के बाद वे भाजपा पर पैसे देकर पत्थर फिकवाने के आरोप लगा रहे हैं। शर्मा ने कहा कि वे संभल जाएं क्योंकि इसके पहले भी उनके पाकिस्तान से चैट और संबंधों को पकड़ा जा चुका है। जाकिर नायक से दिग्विजय सिंह की दोस्ती भी उजागर हो चुकी है।

    दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप

    भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह आतंकवाद को पनाह दे रहे हैं और उन्हें पाल रहे संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि गरीब मुसलमान होते हैं, तो गरीब हिंदू भी होते हैं। तो क्या कभी गरीब हिंदू ने पत्थर फेंका है? इसका मतलब है कि कश्मीर में पाकिस्तान से पैसा लेकर पत्थर फेंके जाते थे। भाजपा विधायक शर्मा ने मुसलमानों से अपील की है कि वे दिग्विजय सिंह से जवाब मांगे कि कैसे उन्हें बिकाऊ कह रहे हैं। वे उनसे पूछें कि मुसलमानों के प्रवक्ता बनकर इस तरह की बातें क्यों करते हैं और वे पैसा लेकर पत्थर फेंके जाने के बयान पर उन्हें माफी मांगने के लिए कहें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+