MP: कांग्रेस के 150 सीट जीतने के दावे पर BJP प्रवक्ता जमकर गरजे, बोले- मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे कमलनाथ
मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासत गर्म होती नजर आ रही है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने प्रदेश में कांग्रेस के डेढ़ सौ सीट जीतने के दावे को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ट्विटर, व्हाट्सएप और फेसबुक के नेता है। कमलनाथ प्रदेश में सरकार बनाने के हसीन सपने देख रहे है। वह प्रदेश भर में घूम घूमकर हमेशा झूठ बोलने की राजनीति करते हैं।
केसवानी ने कहा कि प्रदेश की जनता कमलनाथ और कांग्रेसियों के झांसे में आने वाली नहीं है। 2018 में जो भूल हुई है वह जनता अब दोहराना नहीं चाहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग और हर क्षेत्र में विकास कार्य किए है। प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की ओर आशाभरी निगाहों से देख रही है। यह कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है।

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव 2018 में प्रदेश की जनता से 976 वचन किए थे। प्रदेश में 15 महीने कांग्रेस की सरकार रही। कमलनाथ और कांग्रेस ने 15 महीने के शासनकाल में जनता के काम को छोडकर कमीशन खाने का काम किया। वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया। कमलनाथ सत्ता में आते ही अपने वचन भूल गए। राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में 10 दिन में कर्जा माफी नहीं होने पर मुख्यमंत्री हटाने की बात की थी परंतु 15 महीने में सरकार कांग्रेस की रही मुख्यमंत्री तो हटाया नहीं और न ही किसानों का कर्ज भी माफ किया।
Recommended Video
डॉ केसवानी ने कहा कि कमलनाथ का मध्यप्रदेश में 150 सीट जीतने की बात कहकर खुद हास्यास्पद बन रहे है और मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे है। प्रदेश की जनता जानती है कि कमलनाथ और कांग्रेस ने झूठ कपट की राजनीति की है और आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ अबकी बार 200 पार होगी।












Click it and Unblock the Notifications