MP : BJP की कोर ग्रुप की बैठक,आदिवासी वर्ग को आकर्षित करने के लिए बनाई रणनीति, सिंधिया और तोमर दिखे साथ

एमपी में भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर आज रातापानी में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। इसमें बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए।

भोपाल,1 अक्टूबर। मध्यप्रदेश में भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर आज रातापानी में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। इसमें बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए। इस बैठक से मीडिया को दूर रखा गया करीब 7 किलोमीटर दूर ही मीडिया कर्मियों को रोक दिया गया। बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल शुक्रवार को ही भोपाल पहुंच गए थे। वहीं मध्य प्रदेश से पांचों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर प्रहलाद सिंह पटेल वीरेंद्र खटीक और फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हुए।बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव जयभान सिंह पवैया ने बताया कि बैठक में किसी प्रकार का व्यवधान ना हो इसलिए इसको एकांत में किया गया। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी। जिसको लेकर मंत्री, विधायकों सहित बहिष्कार नेताओं को ग्राउंड जीरो से काम करने को कहा गया।

निगम मंडलों में नियुक्तियों पर चर्चा

निगम मंडलों में नियुक्तियों पर चर्चा

मध्यप्रदेश में नगर निकाय चुनाव होने के कारण निगम मंडलों में नियुक्तियां नहीं हो सकी थी। कई असंतुष्ट भाजपा विधायक और सीनियर नेता निगम मंडलों में नियुक्तियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बैठक में निगम मंडलों में नीतियों को लेकर चर्चा की गई। 2023 विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए असंतुष्ट विधायक और सीनियर भाजपा नेताओं को निगम मंडलों में नियुक्त किया जा सकता है। ऐसे सीनियर विधायक जी ने मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली उन्हें निगम मंडल में नियुक्त कर संतुष्ट किया जाए।

आदिवासी विधानसभा सीटों पर की गई चर्चा

आदिवासी विधानसभा सीटों पर की गई चर्चा

बैठक में आदिवासी सीटों को लेकर चर्चा की गई दरअसल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को आदिवासी सीटों पर बहुत कम जीत मिल पाई थी। 30 में से 17 कांग्रेस के जीती। वहीं भाजपा 12 पर सिमट कर रह गई थी। इसी को देखते हुए शिवराज सरकार लगातार आदिवासियों को साधने में जुटी है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी कुछ वहां पहले आदिवासियों को लेकर लगातार दो बड़े प्रोग्राम किए गए जिसका प्रतिनिधित्व करने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को आना पड़ा। तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में लाखों की संख्या में आदिवासियों को बुलाया गया था, लेकिन इसके बावजूद आदिवासियों में बीजेपी को लेकर संदेह का वातावरण बना हुआ है। इसी को लेकर बैठक में चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया और तोमर दिखे एक साथ

केंद्रीय मंत्री सिंधिया और तोमर दिखे एक साथ

जब से ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। उनके व्यवहार में लगातार बदलाव देखने को मिला है। सिंधिया कभी सड़क पर झाड़ू लगाते नजर आए तो कभी सफाई मित्रों के पैर छूते नजर आए। लेकिन आज भोपाल एयरपोर्ट पर उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला। जब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया एक साथ एयरपोर्ट पहुंचे तो सिंधिया ने अपने वरिष्ठ नरेंद्र सिंह तोमर का सम्मान पहले करने को कहा। इससे सिंधिया और तोमर के बीच नज़दीकियां बढ़ने के कयास लगाए जा सकते हैं। बता दे दोनों नेता रातापानी में कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भोपाल पहुंचे थे।

पीएम नरेंद्र मोदी के उज्जैन दौरे को लेकर की गई चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी के उज्जैन दौरे को लेकर की गई चर्चा

बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के 11 अक्टूबर को उज्जैन दौरे को लेकर भी चर्चा की गई। पीएम के आगमन पर एक विशेष रणनीति बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मंत्रियों और विधायकों के 1 साल के परफॉर्मेंस को बेहतर करने पर भी चर्चा की गई। 2023 में परफॉर्मेंस के आधार पर टिकट देने पर चर्चा की गई।परिवारवाद, सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को रोकने और तय कार्यक्रमों को समय सीमा में पूरा करने के संबंध में मंत्रियों को दिए गए निर्देश

ये भी पढ़ें : MP : नगर पालिका और परिषद के परिणाम भाजपा के लिए सुखद और कांग्रेस के लिए चिंताजनक, BJP को 3 की बढ़त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+