Bhopal Accident: फिर दिखा रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

भोपाल के मुबारकपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें उपचार के दौरान बाइक सवार की हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई।

भोपाल में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर

राजधानी भोपाल में लगातार एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर राजधानी भोपाल में रफ्तार का कहर देखने को मिला। ये मामला मुबारकपुर टोल नाके से सामने आया हैं। जहां बीती रात एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक बाइक से कई दूर जा गिरा। इससे उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खजूरी सड़क थाने के एएसआई राम राजपूत ने बताया कि गांधी नगर के रहने वाले जगन आदिवासी पुत्र गुमान सिंह, जिसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है। वह मेहनत मजदूरी का काम करता था। बीती रात करीब 1:30 बजे अपनी बाइक से खजूरी सड़क होते हुए घर लौट रहा था तभी मुबारकपुर टोल नाके के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर कुछ देर चले उपचार के बाद आज उसके दोपहर में मौत हो गई सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

टक्कर मारकर वाहन चालक हुआ फरार

मुबारकपुर टोल नाके के पास एक्सीडेंट देखने वालों ने बताया कि रात का समय था, इसलिए टक्कर मारने वाले को स्पष्ट नहीं देख पाए। लेकिन वह काफी स्पीड में था। बाइक को अज्ञात वाहन में टक्कर होने की धमक दूर तक सुनाई दी। टक्कर की आवाज सुनाई देते स्थानीय लोग बाइक सवार के पास पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी इसके बाद पुलिस ने घायल बाइक सवार को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया लेकिन अत्यधिक हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

इधर पिपलानी थाना पुलिस ने बताया कि कटारा b-sector जगदीश सिकरवार पुत्र गोरेलाल जिनकी उम्र 38 साल बताई जा रही है। वे प्राइवेट नौकरी करते थे। बीते 17 फरवरी को वे अपनी बाइक से अनंत श्री अस्पताल के सामने से गुजर रहे थे। तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी शुक्रवार मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+