शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला, सितंबर में बिजली का बिल जीरो आएगा, सावन माह में ₹450 का गैस सिलेंडर

MP shivraj cabinet meeting News: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिवराज कैबिनेट ने बड़ी घोषणाओं पर मोहर लगा दी है। बुधवार को ही कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि सितंबर में गरीबों का बिजली का बिल जीरो आएगा। इसके साथ ही सावन के महीने में बहनों को मिलने वाला गैस सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा।

मंगलवार को राजधानी भोपाल स्थित सीएम हाउस में कैबिनेट की बैठक में एक और बड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। दरअसल भोपाल दक्षिण पश्चिमी हिस्से में नया बाईपास बनने जा रहा है। करीब 300 करोड रुपए की लागत से बनने वाले बाईपास से इंदौर और नर्मदा पुरम के बीच की दूरी करीब 25 किलोमीटर कम हो जाएगी।

Big decisions in MP cabinet meeting, Indore-Narmada Puram bypass and electricity bills will be zero

प्रदेश के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र इंदौर और मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र भोपाल के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनेगी। जबलपुर और नर्मदापुरम से इंदौर-मुंबई की ओर जाने वाले यातायात में मदद मिलेगी। जबलपुर और नर्मदापुरम की ओर से इंदौर आने वाले वाहनों की दूरी लगभग 25 किमी कम होगी।

इसके अलावा भोपाल शहर से उन्हें नहीं गुजरना पड़ेगा।पश्चिमी बायपास के बनने के बाद उत्तर-पूर्व बायपास से ये मिलेगा। भोपाल के रिंग रोड की तरह भी काम करेगा। जमीन अधिग्रहण के लिए 460 करोड़ रुपए का प्रावधान रहेगा। करीब 40 करोड़ रुपए सुपरविजन चार्जेज होंगे।

शिवराज कैबिनेट ने प्रमुख घोषणाओं पर लगाई मोहर

  • सितंबर में बिजली का बिल जीरो आएगा
  • सावन के महीने में बहनों को मिलने वाला गैस सिलेंडर 450 में मिलेगा । केबिनेट ने दी मंजूरी।
  • उज्ज्वला योजना वाले कनेक्शन के डायरेक्टर खाते में डाली जाएगी सब्सिडी
  • अन्य गैस सिलेंडर धारकों के लिए बनाई अलग प्रकिर्या उनके भी सावन माह के सीयलेंडर की मिलेगी सबसिडी
  • आशा पर्यवेक्षक के सम्बंध में राशि बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी
  • रीवा में जवा नया अनुभाग बना , कैबिनेट ने दी मंजूरी
  • पश्चिम भोपाल बायपास के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी
  • रतलाम और छतरपुर में 2 नई नल जल योजनाओं की मंजूरी

कैसे मिलेगी 450 रुपए गैस सिलेंडर

27 अगस्त को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को सावन के महीने में 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, जिसके बाद से महिलाओं में खुशी की लहर थी। लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि 450 रुपये सिलेंडर कैसे मिलेगा। आज हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन के माह में सिलेंडर की राशि प्रतिपूर्ति डीबीटी के माध्यम से अकाउंट में भेजी जाएगी। रिफिल करने वाली महिलाओं के आधार से लिंक खाते में लगभग ₹500 प्रति रिफिल के मान से राशि का भुगतान किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+