Bhopal News: कांग्रेस को भिंड में बड़ा झटका, लहार के कांग्रेस नेता डॉ तिवारी भाजपा में शामिल

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में नेताओं का आना-जाना जारी है। कोई अपनी उपेक्षा से नाराज होकर दूसरे दल में जाना चाह रहा है तो कोई निर्दलीय रूप से मैदान में उतरने को तैयार हो रहा है। इसी बीच एमपी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भिंड जिले की लहर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ विनोद तिवारी ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भिंड जिले की लहार विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ विनोद तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर डॉ तिवारी का स्वागत किया।

Big blow to Congress in Bhind, Lahars Congress leader dr Tiwari joins BJP.

भिंड जिले के लहार विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले डॉ. विनोद तिवारी वर्ष 1978 से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं। वे कांग्रेस सेवादल में विभिन्न पदों पर रहने के साथ ही कांग्रेस जिला भिंड के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में मातृभूमि सेवा मिशन के प्रदेश अध्यक्ष है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+