MP में AAP को बड़ा झटका, 10 वरिष्ठ पदाधिकारियों को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने बीजेपी ज्वाइन कराई
Bhopal News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में दल बादल का दौर जारी है। इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल ने आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल होने आए 10 वरिष्ठ पदाधिकारियों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के समक्ष रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

सदस्यता लेने वालों में हटा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व कांग्रेस नेता मोहन तंतवाय, आम आदमी पार्टी दमोह के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील राय, आम आदमी पार्टी के सिवनी जिलाध्यक्ष श्री जयदीप वैश्य, संजय ठाकरे, सागर रंजक बालाघाट, वीरेन्द्र रैकवार दमोह एवं भोपाल के श्री बादशाह खान, आमिर खान, श्री असलम खान शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications