Bhopal News: अगस्त तक 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेगी MP सरकार, CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान

सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में राजधानी के ITI सभागार, गोविंदपुरा भोपाल में मेगा जॉब फेयर एवं श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया।

Big announcement of CM Shivraj Singh Chouhan to recruit 1 lakh government posts in August

Bhopal News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा में मेगा जॉब फेयर एवं श्रमिक चौपाल को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में अगस्त तक 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पूरा होते ही 50 हजार पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी।

सोमवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) गोविंदपुरा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में पीएम मित्र पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क के साथ ग्लोबल स्किल पार्क शुरू करने का उद्देश्य प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। रोजगार को जोड़ने के लिए युवाओं को हुनर देना भी आवश्यक है। मध्यप्रदेश में लगातार निवेश आ रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार मिल रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने एक क्लिक कर डिजि उड़ान पोर्टल का शुभारंभ किया।

हितग्राही को बांटे पत्र

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रम विभाग की योजनाओं के तहत हितग्राही गायत्री, सुनीता विश्वकर्मा और लक्ष्मी को श्रम कार्ड और संतोष अहिरवार को श्रम योगी, अंबर त्रिपाठी, सुनीता साल्वे को संबल योजना में छात्रवृत्ति एवं पूरन सिंह को कर्मकार मंडल से पंजीयन कार्ड योजना का लाभ दिया गया है।

4 विभागों के पोर्टल को किया एकीकृत

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में श्रमिक और निर्धनों के हित को लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है। किंग सरकार ने 4 विभागों की पोर्टल को एकीकृत करने की पहल की है। इनमें ई श्रम पोर्टल और एमएसएमई होटल को एकीकृत किया जा चुका है उन्होंने बताया कि नेशनल करियर सर्विस होटल में सवा तीन करोड़ पंजीयन हुए इनमें से एक करोड़ 30 लाख का मोबाइललाइजेशन किया गया है। यह पोर्टल देश भर में रोजगार के लिए पुल का कार्य कर रहा है। वही मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि आज युवाओं को ऑफर लेटर और योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए है। ग्लोबल स्किल पार्क के विकास में सिंगापुर से सहयोग प्राप्त हुआ है।

जबलपुर, पीथमपुर में 100 बिस्तर के अस्पताल

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मेगा जॉब फेयर कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रयासरत है। भोपाल जबलपुर नागदा में ईएसआई डिस्पेंसरी एवं अस्पताल विकसित किया जा रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने एक ही बार में पीथमपुर, जबलपुर में 100 बिस्तर अस्पताल और 12 डिस्पेंसरी के लिए जमीन उपलब्ध कराई है। उन्होंने धार्मिक श्रम मंत्रालय के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने के लिए भी आश्वासन दिया है।

मेगा जॉब फेयर में 639 लोगों को मिला रोजगार

तीन दिवसीय मेगा जॉब फेयर में 107 कंपनी शामिल हुई थी, जिनमें से 9165 पद निकाले गए थे। इनके लिए 3315 बेरोजगारों ने आवेदन किया था, इनमें से 1070 का साक्षात्कार के लिए चयन हुआ था। इनमें से कोई 639 बेरोजगारों को कंपनी में विभिन्न पद पर रोजगार दिया गया है। सीएम ने प्रतीक स्वरूप विशाल अहिरवार, राहुल राजोरिया और ज्योत्सना को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+