Bhopal News: मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव की शपथ ग्रहण के चलते बदलेगा भोपाल का ट्रैफिक
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नई मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल बुधवार सुबह 11:30 बजे लाल परेड मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री मोदी सहित गृह मंत्री अमित शाह और कई वीआईपी मेहमान शामिल होने भोपाल आ रहे हैं। इसे देखते हुए भोपाल ट्रेफिक पुलिस ने पूरी व्यवस्था कर ली है।
VVIP मूवमेंट को लेकर कल सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर बाद तक शहर के कई प्रमुख रूटों में यातायात डायवर्सन व्यवस्था लागू रहेगी। इस संबंध में यातायात विभाग ने बदले रूट प्लान को जारी किया है। इस कारण शहर के कई लोगों को इन बदले हुए रूटों से आवागमन करना होगा।

आम वाहनों के लिए डायवर्सन एवं यातायात व्यवस्था
रोशनपुरा से भारत टॉकीज की ओर और टीटी नगर से रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे-बड़े वाहन अपेक्स बैंक लिंक रोड नंबर 1 से होते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा डीबी मॉल, प्रेस परिसर, बीएसएनएल 13 EOW ऑफिस के सामने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 मैंदा मिल तिराहा सुभाष नगर आरोपी ब्रिज प्रभात चौराहा पूलबुकड़ा से होकर भारत टॉकीज होते हुए आवागमन करेंगे।
इन रास्तों पर रहेगा प्रबंध
यातायात डीसीपी सी एच शुक्ला ने जानकारी दे तो बताया कि लिली टॉकीज़ 84 से लाल परेड मैदान की ओर, रोशनपुरा चौराहे से लाल परेड मैदान की ओर, पॉलिटेक्निक चौराहा से लाल परेड मैदान की ओर, बाडगंगा चौराहा से लाल प्लेट मैदान की ओर कोर्ट चौराहा से लाल परेड मैदान की और सामान्य यातायात पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा।
VVIP पार्किंग व्यवस्था
कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे वीवीआईपी वाहनों की पार्किंग एमबीएम कॉलेज मैदान एमएलए रेस्ट हाउस और जेल मुख्यालय की तरफ की जाएगी ग्वालियर गुना से राजगढ़ ब्यावरा होकर आने वाले कार्यकर्ताओं के दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों को लालघाटी चौराहे से वीआईपी रोड पॉलिटेक्निक चौराहा, बाणगंगा चौराहा होते हुए टी टी नगर दशहरा मैदान में पर किया जा सकेगा।
इंदौर, उज्जैन, देवास से सीहोर होकर आने वाले कार्यकर्ताओं के दो पहिया व चार पहिया वाहन लाल घाटी चौराहे से वीआईपी रोड पॉलिटेक्निक चौराहा बाणगंगा चौराहा होकर टी टी नगर दशहरा मैदान में पार्क कर सकेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 दिसंबर को मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पीएम मोदी 13 दिसंबर को प्रातः 11 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रातः 11.30 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 13 दिसंबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान अमित शाह नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं राष्ट्र्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी प्रातः 10.50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रातः 11.15 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications