Women IPL: नीलामी में भोपाल की सौम्या तिवारी को मिला 10 लाख का आधार मूल्य, विराट कोहली को मानती है आइडल

अंडर-19 क्रिकेट विमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में विनिंग पारी खेलने वाली भोपाल की सौम्या तिवारी को वीमेन आईपीएल में 10 लाख का आधार मूल्य मिला है।

Bhopal Soumya Tiwari got base price of 10 lakhs in Women IPL auction, know who is Soumya

Women IPL: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला आईपीएल के पहले चरण की शार्ट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें अंडर-19 विश्व कप में विजयी शॉट खेलने वाली भोपाल की सौम्या तिवारी भी शामिल है। 17 वर्षीय आलराउंडर सौम्या को 10 लाख रुपए के आधार मूल्य पर रखा गया है। सौम्या को इस तरह का आधार मूल्य मिलने से भोपाल में उनके परिजन बेहद खुश हैं। बीसीसीआई के सीईओ हेमांग अमीन ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए कुल 1500 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 409 को नीलामी के लिए चयनित किया गया है। 13 फरवरी को होने वाली नीलामी में 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।

विराट कोहली को मानती है आइडल

विराट कोहली को मानती है आइडल

अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में विनिंग पारी खेलने वाली भोपाल की सौम्या तिवारी विराट कोहली को अपना आइडल मानती हैं 17 साल की सौम्या मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहती हैं। उन्होंने वन इंडिया को बताया कि वह 12 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल रही है। उन्होंने दीदी से जिद करके क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन की थी। सौम्या ने बताया कि वह अकेली लड़की थी, जो एकेडमी में लड़कों के बीच क्रिकेट सीखा करती थी।

भारत के खाते में ICC ट्रॉफी लाने में सौम्या का अहम योगदान

भारत के खाते में ICC ट्रॉफी लाने में सौम्या का अहम योगदान

19 जनवरी को अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। इसमें भोपाल के सौम्या तिवारी ने विनिंग पारी खेली। उन्होंने 24 रन नॉटआउट पारी खेली। सोमिया ने तीसरे विकेट के लिए 40 रन की अहम पार्टनरशिप की और चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।

क्रिकेट और पढ़ाई को साथ-साथ किया मैनेज

क्रिकेट और पढ़ाई को साथ-साथ किया मैनेज

सौम्या ने बताया कि उन्होंने आठवीं क्लास से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। शुरुआत में पढ़ाई और क्रिकेट को मैनेज करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने क्रिकेट और पढ़ाई के साथ-साथ मैनेज किया। सौम्या अभी 12वीं क्लास मे हैं। उन्होंने बताया कि अंडर-19 खेलते समय उन्हें 12वीं के नोटस मिल गए थे। इसके अलावा टीचर्स भी ऑनलाइन क्लासेस करवा देते थे, जिससे उन्हें अटेंडेंस की दिक्कत नहीं होती थी।

सीएम शिवराज के साथ किया पौधारोपण

सीएम शिवराज के साथ किया पौधारोपण

अंडर-19 में भारत को ICC ट्रॉफी जिताने में योगदान देने वाली सौम्या तिवारी का इंग्लैंड से भोपाल पहुंचने पर जमकर स्वागत किया गया। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने उन्हें कंधे पर बैठाकर पूरा भोपाल घूमाया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उन्होंने एक पौधा रोपण किया। सौम्या ने बताया कि 3 साल पहले भोपाल अंडर-19 टीम से संभाग लेवल टूर्नामेंट खेला फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अगले साल मध्य प्रदेश अंडर-19 टीम में एंट्री की फिर सीनियर टीम और यहीं से पहली बार नेशनल कैंप के लिए सिलेक्ट हो गई। स्टेट अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने चैलेंजर्स ट्रॉफी भी जिताई।

विनिंग शॉट खेलने के बाद हो गई थी इमोशनल

विनिंग शॉट खेलने के बाद हो गई थी इमोशनल

सौम्या ने बताया कि विमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में विनिंग शॉट खेलते समय फाइनली ये फील आया कि हमने कर दिखाया। भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतना अब सपना नहीं रहा। इसके बाद मैं पूरी तरह से इमोशनल हो गई थी। 2 साल से जिसके लिए हमने जिंदा तैयारी की, हमने वह हासिल कर लिया। मैंने हमेशा टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने का सपना लेकर क्रिकेट खेला हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+