Naina Paswan : BJP नेता ने लव मैरिज के बाद की बीवी की हत्या, जानिए क्यों सुलाया मौत की नींद?

भोपाल, 19 अक्टूबर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में बैंककर्मी शारदा पासवान की 24 वर्षीय ब्यूटीशियन नैना पासवान उर्फ शिखा की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा है। नारियलखेड़ा निशातपुरा निवासी भाजपा नेता रजत कैथवास ही पत्नी नैना का कातिल निकला है। दोनों ने सालभर पहले ही लव मैरिज की थी।

नैना उर्फ शिक्षा हत्याकांड भोपाल

नैना उर्फ शिक्षा हत्याकांड भोपाल

नैना 15 अक्टूबर से लापता थी। परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे। अब उसका शव बुदनी इलाके से बरामद हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, मगर फिर सख्ती बरतने पर उसने सच उगल दिया।

 हत्या कर स्कूटी को आग लगाई

हत्या कर स्कूटी को आग लगाई

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कि पूछताछ में आरोपी भाजपा नेता रजत कैथवास ने बताया है कि बुदनी इलाके के एक धार्मिक स्थल पर दर्शन कराने के बहाने नैना को स्कूटी से ले गया था। इस दौरान उसने नैना की हत्या कर दी। बाद में वह उसी स्कूटी से भोपाल लौट आया। भोपाल पहुंचते ही स्कूटी को आग लगाकर घर चला गया।

एक माह बाद घर से निकाला

एक माह बाद घर से निकाला

बता दें कि कोलार रोड भोपाल निवासी नैना उर्फ शिखा पासवान की लाश बुधनी के मिडघाट पर मिली थी। उसने सालभर पहले नारियलखेड़ा निशातपुरा निवासी खुद को भाजपा पदाधिकारी बताने वाले रजत कैतवास से प्रेम विवाह किया था। एक महीने तक ससुराल में रहने के बाद वह मायके में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।

दुर्गा झांकी देखने की कहकर निकली

दुर्गा झांकी देखने की कहकर निकली

बताया जा रहा है कि ससुराल से जाने के बाद नैना वापस नहीं लौटना चाहती थी। उसने रजत के भरण-पोषण का केस दर्ज कराया था। शिखा 15 अक्टूबर की शाम अपनी मां माया से दुर्गा झांकी देखने की बात कहकर घर से निकली थी। वापस नहीं आने पर 16 अक्टूबर को परिजनों ने कोलार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

 बुदली के जंगल में मिला था शव

बुदली के जंगल में मिला था शव

इसी बीच सीहोर पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग-69 पर मिडघाट सेक्शन के पास बुदली के जंगल में अज्ञात युवती का शव बरामद किया था। उसकी पहचान पुलिस ने कोलार निवासी नैना के रूप में की थी। नैना के लापता होने के बाद से उसका फोन भी बंद था।

चाकू से हमले के निशान मिले

चाकू से हमले के निशान मिले

रामसनेही मिश्रा, एडिशनल एसपी (जॉन-03) ने बताया कि नैना के शरीर पर चाकू से हमले के निशान मिले हैं। पत्थर भी मारे गए हैं। वहीं, गला भी घोंटा गया है। सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने संदेही उसके पति रजत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो राज खुल गया।

 अश्लील वीडियो का आरोप

अश्लील वीडियो का आरोप

इधर, नैना के पिता शारदा पासवान ने आरोप लगाया कि रजत कैथवास ने बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। शादी नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। उसे ब्लैकमेल करके शादी की थी। शादी के महीनेभर घर में रखने के बाद उसे यह कहकर भगा दिया कि उसके माता-पिता शादी से खुश नहीं हैं।

केस वापस लेने का दबाव बना रहा था

केस वापस लेने का दबाव बना रहा था

नैना ने पति के खिलाफ कोर्ट में भरण-पोषण का मामला दर्ज कराया था। इसके साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शारदा पासवान ने आरोप लगाया कि रजत केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। केस वापस नहीं लेने पर हत्या की धमकी देता था। रजत कैथवास खुद को भारतीय जनता पार्टी (युवा मोर्चा) शाहजहांनाबाद मंडल का उपाध्यक्ष बताता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+