जयंती पर्व को लेकर पुलिस ने कसी कमर धार्मिक उन्माद फैलाने वालों की खैर नहीं, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस तैनात

भोपाल में हनुमान जयंती के जुलूस पर पुलिस का रहेगा कड़ा पहरा। पुलिस ने विवादित ट्वीट करने पर 2 लोगों के खिलाफ बाऊंड ओवर की कार्रवाई की।

भोपाल, 14 अप्रैल। हनुमान जयंती पर निकलने वाले जुलूस को लेकर DCP रियाज इकबाल ने बताया कि धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमाज जयंती का जुलूस निकालने पर सोशल मीडिया पर की गई भड़काऊ पोस्ट को लेकर दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने 108 सीआरपीसी के तहत प्रमोद और इमरान नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई है। डीसीपी ने आगे बताया कि भड़काऊ पोस्ट करने वाले 10 से 15 लोगों को और चिन्हित किया गया है, जिन पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

हनुमान जयंती के जुलूस पर भोपाल पुलिस का रहेगा कड़ा पहरा

आपको बता दें कि धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ भोपाल पुलिस ने पहली बार की इस तरह की कार्रवाई की है।

कल भोपाल पुलिस ने 2 लोगों पर किया था मामला दर्ज

राजधानी के मंगलवारा थाने में विवादित ट्वीट को FIR दर्ज की गई। ट्वीट में 16 अप्रैल को आयोजित हनुमान जयंती को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। इस ट्वीट को लेकर कई लोग अपना विरोध प्रकट कर रहे थे। बाद में इस मामले में पुलिस आयुक्त को शिकायत की गई थी, जिसके बाद पुराने शहर के मंगलवारा थाने में इसको लेकर एक प्रकरण दर्ज किया गया।

डीसीपी के मुताबिक, ट्वीट करने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले में क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम की मदद भी ली जा रही है। जानकारी के मुताबिक ट्विटर पर एक व्यक्ति जो विशेष धर्म से जुड़ा है, उसने हनुमान जयंती को लेकर विवादित ट्वीट किया था। इसमें वह धमकी भरे शब्दों का प्रयोग कर आपत्तिजनक बातें लिख रहा था।

पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल ने बताया कि मामले में मंगलवारा थाने में केस दर्ज कर ट्वीट करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है तथा कहां से और किस आईपी एड्रेस से वह ट्विटर हैंडल का उपयोग कर रहा था। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि इस मामले को लेकर पुलिस के आला अधिकारी भी सक्रिय हो गए थे। मामले में साइबर पुलिस की टीम लगातार आरोपित की तलाश कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+