भोपाल में 3 दिन पहले लापता हुए नवजात जुड़वा बच्चों के शव बरामद, मां ने ही पुलिस को बताई लोकेशन

भोपाल में पुलिस ने आखिरकार जुड़वा बच्चों के शवों ढूंढ निकाला। पिछले 3 दिनों से पुलिस 15 दिन के नवजात बच्चों की तलाश कर रही थी। दोनों बच्चे जुड़वा थे। 27 साल की सपना धाकड़ ने 7 सितंबर को बच्चों को जन्म दिया था। दोनों बच्च

भोपाल,27 सितंबर। राजधानी पुलिस ने आखिरकार जुड़वा बच्चों के शवों ढूंढ निकाला। पिछले 3 दिनों से पुलिस 15 दिन के नवजात बच्चों की तलाश कर रही थी। दोनों बच्चे जुड़वा थे। 27 साल की सपना धाकड़ ने 7 सितंबर को बच्चों को जन्म दिया था। दोनों बच्चे आखरी बार 23 सितंबर को कोलार में मां के साथ नजर आए थे। पुलिस ने बताया कि 23 सितंबर की सुबह 4:30 बजे सपना दोनों बच्चों को लेकर घर से निकली थी। इसके बाद उसने टीटी नगर पहुंचकर थाने में बच्चों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की जांच में सपना का बयान झूठा पाया गया। इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो, सपना देवी आने का नाटक करने लगी और झूमने लगी। लेकिन पिछले 2 दिनों से पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही थी तब जाकर उसने आज मुंह खोला और बताया कि बच्चे हबीबगंज इलाके में ज्ञानेश्वर मंदिर के पीछे झाड़ियों में है।

बच्चों की मां पहले दिन से ही बोल रही थी झूठ

बच्चों की मां पहले दिन से ही बोल रही थी झूठ

इस पूरे मामले में मां शुरू से ही झूठ बोल रही है पुलिस को लगा कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है इस वजह से हो सकता है वे बयान बदल रही हो, लेकिन वे पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रही थी। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। तब तक सपना से पूछता जारी रहेगी।

बतो दे कि सपना धाकड़ मूलत भोपाल के बैरसिया की रहने वाली है और उसकी उम्र 27 साल है। 2017 में उसकी शादी कोलार गेस्ट हाउस के पास रहने वाले ब्रजमोहन धाकड़ के साथ हुई थी। अभी 15 दिन पहले यानी 7 सितंबर को उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इसके बाद से ही महिला का दिमाग कुछ ठीक नहीं है। शुक्रवार सुबह 4:30 बजे महिला बिना किसी को बताए घर से निकल गई, जबकि उसके परिवार वाले सब सो रहे थे। महिला ने टीटी नगर पुलिस को बताया कि वो मायके बैरसिया जाने के लिए निकली थी, रंग महल टॉकीज के पास उसके बच्चे चोरी हो गए। हालांकि पुलिस ने जांच में पाया कि महिला अकेले रंगमहल टॉकीज चौराहा पर आई थी। उसके साथ बच्चे नहीं थे।

पुलिस को मां पर ही हत्या की आशंका

पुलिस को मां पर ही हत्या की आशंका

पुलिस ने मां परी हत्या की आशंका जताई है दरअसल मां ने पुलिस को बच्चों के शवों तक पहुंचाया। उसी ने बच्चों की लोकेशन पुलिस को बताई। बता दे शुक्रवार सुबह सपना पति को बिना बताए घर से निकली थी। जब पति ने घर पर पत्नी और बच्चों को नहीं देखा तो उसने पत्नी को कॉल किया। पहले तो महिला ने फोन नहीं उठाया इसके बाद उसने अपनी लोकेशन न्यू मार्केट रंग महल टॉकीज बताई। जब पति ने महिला से बच्चों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि बच्चे चोरी हो गए है। इसके बाद दोनों टीटी नगर थाने पहुंचे और बच्चा चोरी का केस दर्ज करवाया। लेकिन टीटी नगर थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने बस के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो महिला अकेली दिखी उसके साथ बच्चे नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने महिला से जब सख्ती से पूछताछ की तो वह अपने आप को ही पहचानने से इंकार करने लगी और झूमने लगी। कहने लगी कि उसे कुछ याद नहीं है। भाई घरवाले कहने लगे कि उसे माता आती है। वही पति के कहने पर पुलिस ने कोलार के गेस्ट हाउस पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो महिला बच्चों के साथ जाती हुई नजर आई।

 सपना ने डिस्चार्ज होने के बताई बच्चों की लोकेशन

सपना ने डिस्चार्ज होने के बताई बच्चों की लोकेशन

बता दे जुड़वा बच्चों की चोरी को लेकर भोपाल पुलिस लगातार चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने दो दिन पहले बच्चों के कपड़े हबीबगंज थाने के पास से बरामद किए थे, लेकिन बच्चों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। पुलिस लगातार कचरा गाड़ियों को उठा कर देख रही थी। आसपास की झाड़ी और कचरा को भी खंगाल रही थी। धीरे-धीरे यह केस पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा था। लेकिन कल डॉक्टर द्वारा सपना को डिस्चार्ज करने के बाद पुलिस ने फिर सपना से पूछताछ की तो उसने बच्चों की लोकेशन बता दी।

सड़ी गली हालत में मिले बच्चों के शव

सड़ी गली हालत में मिले बच्चों के शव

भोपाल में 3 दिन से लापता जुड़वा बच्चों के शव हबीबगंज थाना क्षेत्र में ज्ञानेश्वर नगर मंदिर के पास झाड़ियों में सड़ी गली अवस्था में मिले। पिछले 3 दिनों से पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी थी। पुलिस मां पर ही हत्या की आशंका जता रही है। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि बच्चे भूख से मरे या फिर मां नहीं मारकर उन्हें फेंका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+