Bhopal News : गोल्ड में निवेश के नाम पर महिला ने प्राचार्य और व्यापारी से ठगे 55 लाख रुपये

भोपाल के अशोक गार्डन में आरोपी महिला ने सरस्वती शिशु के प्राचार्य और एक कपड़ा व्यापारी के साथ गोल्ड फाइनेंस कंपनी में निवेश के नाम पर 55 लाख रुपये ठग लिए।

Fraud : अशोक गार्डन पुलिस ने एक महिला जालसाज के खिलाफ 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला ने सरस्वती शिशु के प्राचार्य और एक कपड़ा व्यापारी के साथ गोल्ड फाइनेंस कंपनी में निवेश के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को अंदेशा है कि ठगी की शिकार लोगों की संख्या और अधिक भी बढ़ सकती है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

भोपाल में गोल्ड में निवेश के नाम पर महिला ने ठगे 55 लाख रुपये, फाइल फोटो

अशोक गार्डन थाने के एसआई कमलेश रैकवार ने बताया कि अशोक गार्डन की रहने वाले नारायण दत्त मिश्रा सरस्वती शिशु मंदिर में प्राचार्य हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि कोई फिजा में एचडीएफसी गोल्ड फाइनेंस कंपनी में नौकरी करने वाली स्वाति राघव से उनकी पहचान थी। दरअसल एचडीएफसी में स्कीम समझने और निवेश करने लिए नारायण दत्त मिश्रा वहां पहुंचे थे। वहीं से उनकी पहचान स्वाति से हो गई। स्वाति ने उन्हें बताया था कि उसने अपनी कंपनी इंद्रपुरी में खोली है और कंपनी के लिए उसे रुपए की जरूरत है। रुपए मिलने के बाद वे गोल्ड के बदले लोगों को फाइनेंस करेगी। कंपनी में जो फायदा होगा उसका 50% लौटाया जाएगा। स्वाति की बातों में आकर नारायण दत्त मिश्रा ने अलग-अलग किस्तों में उसे 20 लाख रुपए दे दिए थे। इसी प्रकार कपड़ा व्यापारी नीरज शर्मा ने स्वाति राघव के झांसे में आकर 35 लाख रुपए का निवेश किया था। दोनों के रुपए लेने के बाद स्वाति ऑफिस बंद कर फरार हो गई। जबकि नीरज शर्मा से रुपए का लेनदेन किसी अन्य थाना क्षेत्र में हुआ है। उसकी शिकायत नीरज शर्मा ने संबंधित थाना पुलिस से की है।

नौकरी के नाम पर ₹1 लाख 35 हजार की ऑनलाइन ठगी

इस वक्त थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक को साइबर ठग ने नोएडा में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹1 लाख 35 हजार का चूना लगा दिया एसआई रमेश यादव ने बताया कि विकास अरे जा ओल्ड सुभाष नगर में रहता है उसकी उम्र 24 साल है। वह पढ़ा लिखा बेरोजगार है। उसने एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में गाजियाबाद के कंसल्टेंसी का नंबर दिया गया था। उस नंबर पर कॉल करने पर विकास को जालसाज ने नौकरी में अच्छे पैकेज की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और रजिस्ट्रेशन के फीस के नाम पर ₹1000 जमा करवा लिए। इसके बाद जालसाज ने अलग अलग प्रोसेस पता कर ₹1 लाख 35000 ऐंठ लिए। पुलिस ने दो मोबाइल नंबर धारक पर ठगी का प्रकरण दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+