महामारी में 70 दिन गायब रहने के बाद सैनिटाइजर बांटती नजर आईं 3.4 लाख वोटों से जीतने वालीं प्रज्ञा ठाकुर
भोपाल, 13 मई। पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भी इससे अछूता नहीं है। यहां पर भी अन्य शहर-कस्बों की तरह चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई। अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों को ना बेड मिल रहे और ना ऑक्सीजन। श्मशान भूमि में भी अंतिम संस्कार के लिए शवों की कतारें लगी हैं।

कोरोना महामारी की इस मुश्किल घड़ी में भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर कहीं नजर नहीं आई जबकि लोकसभा चुनाव 2019 में भोपाल के लोगों ने प्रज्ञा ठाकुर को साढ़े तीन लाख 64 हजार वोटों से जीत दिलाकर संसद भेजा है। कोरोना महामारी में बीते 70 दिन तक गायब रहने के बाद भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर अब दिखाई दी हैं। वे भोपाल के बैरागढ़ इलाके में लोगों को भाप लेने की मशीन वेपोराइजर और सैनिटाइजर बांटती नजर आई हैं।
बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल कोरोना वायरस के संक्रमण से बुरी तरह से प्रभावित है। एक लाख लोग कोविड-19 की चपेट में आ चुके और 871 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण जान चली गई। इन सबके बीच सांसद का गायब रहना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर को आखिरी बार सार्वजनिक रूप से दो मार्च को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदकिशोर चौहान की श्रद्धांजलि सभा में देखा गया था।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications