धर्म के आधार पर पाकिस्तान बना और देश का विभाजन हुआ, अब भारत को खंडित नहीं होने देंगे : साध्वी प्रज्ञा सिंह

भोपाल में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्म के आधार पर पाकिस्तान बना और भारत का विभाजन हो गया, अब भारत को खंडित नहीं होने देंगे।

Bhopal MP Pragyभोपाल में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बड़ा बयानa Singh Thakur replied to retired IPS IAS officers On complaint in Lok Sabha

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और रिटायर्ड आईएसएस, आईपीएस और आईएफएस अफसर आमने सामने आ गए देश भर के 103 अफसरों ने 25 दिसंबर 2022 को सांसद द्वारा दिए गए अपने घरों में हत्या रखने के बयान को लेकर लोकसभा स्पीकर को शिकायत की थी जिसके बाद आज सांसद ने रिटायर्ड अफसरों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। जनता को पता है क्या अच्छा है। क्या सही है कानूनी क्या है, गैर कानूनी क्या? देश में तमाम विचारधारा के लोग रहते हैं और यदि मैंने महिलाओं की लड़कियों की सुरक्षा के लिए उनके अधिकारों की याद दिलाया तो इसमें उनको तकलीफ होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर पाकिस्तान बन गया भारत का विभाजन हो गया, अब भारत को खंडित नहीं होने देंगे।

Recommended Video

    धर्म के आधार पर पाकिस्तान बना और देश का विभाजन हुआ, अब भारत को खंडित नहीं होने देंगे
    करणी सेना के प्रदर्शन पर सासंद ठाकुर का बयान

    करणी सेना के प्रदर्शन पर सासंद ठाकुर का बयान

    भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि भोपाल में मुख्यमंत्री कार्यालय है पूरे प्रदेश से या देश से लोग यहां आते है। मुख्यमंत्री के पास लोग यहां आते हैं। मैं सांसद हूं प्रदेश का नेतृत्व मुख्यमंत्री कर रहे हैं, यदि मुझे किसी कार्यक्रम में बुलाया जाएगा, तो मैं जाऊंगी। पर हर कार्यक्रम में मैं पहुंच जाऊं स्वयं से यह मेरे लिए उपयुक्त नहीं है। उचित भी नहीं है। अधिकृत भी नहीं है, इसीलिए यदि वह मुझे आमंत्रित करते तो मैं जाती उनकी बातें सुनती, उनकी अपेक्षा मुझसे नहीं है उनकी अपेक्षा जिन से भी वह कर रहे हैं। उनके लिए अधिकृत हैं। वहीं उनको पूरा करेंगे। हम भोपाल के हैं इसे जानकारी निश्चित रूप से रहती है, लेकिन मांग क्या है इसके बारे में मुझे पता नहीं है। मेरे पास अधिकृत जानकारी होना चाहिए

    मोहन भागवत के बयान पर

    मोहन भागवत के बयान पर

    मोहन भागवत के बयान पर सासंद ने कहा कि भारत जब स्वतंत्र हुआ धर्म के आधार पर पाकिस्तान बन गया। भारत का विभाजन हो गया, अब भारत को खंडित नहीं होने देंगे और जो लोग भारत में रहे बोलो किस बात पर रहे कि भारत एक लोकतंत्रात्मक देश है उनको भी अधिकार है यदि देश हित को, राष्ट्र हित सर्वोपरि मानकर यहां रहेंगे तो निश्चित रूप से चाहे वह कोई भी हो वह यहां निवास कर सकते है "अतिथि देवो भवाः" हमारे यहां के शास्त्रों में परंपरा है, यहां पर रह सकते हैं परंतु जिस प्रकार से यह हमारा देश और विचारधारा अलग है यह खाना पीना और गुणगान किसी और देश का कहीं और कुछ होता है वहां का पक्ष लेना देश को गलत बोलना यह स्वीकार्य किसी को भी नहीं होगा जो भी देशभक्त होगा।

    जोशीमठ वाले मामले पर

    जोशीमठ वाले मामले पर

    प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारे हमारे जगतगुरु शंकराचार्य जी के जिन्होंने चार पीठों की स्थापना की, उनमें से एक मठ जोशीमठ बहुत महत्वपूर्ण हिमालय पर है, उसमें अभी प्राकृतिक दृष्टि से जो भी वहां परिवर्तन हो रहा है वहां सभी को संयम और बड़े धैर्य से उसका सामना भी करना है और अपनी भावनाओ को बनाए भी रखना है, कहीं भी किसी भी प्रकार से उनको उद्वेलित नहीं होना, किसी के बहकावे में नहीं आना है, अनर्गल प्रलाप करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने वहां पर पूरी तरह से रेस्क्यू करने का व्यवस्थाएं करने का, लोगों को सुरक्षित रखने का पूरा संकल्प लिया है और लगातार प्रयास कर रहे हैं इसलिए आप सब लोग इस वक्त इस प्राकृतिक आपदा को थोड़ा सा उसी रूप में लें। हमारे प्रधानमंत्री मुझे लगता है सभी तरह के विचारों को करके फिर उसका निर्णय करेंगे, हम अभी कुछ भी नहीं कह सकते हम यहां बैठे हुए हैं मैं विज्ञानिक नही हूं जो भी है हम अपने नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास करते हैं और हम निश्चित रूप से सभी पर करेंगे।

    रिटायर्ड अफसरों के पत्र पर किया पलटवार

    रिटायर्ड अफसरों के पत्र पर किया पलटवार

    सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मैं संविधान और कानून का पालन करती हूं, उनको क्या आवश्यकता पड़ गई वह तो बहुत कुछ जानते हैं वर्तमान में तो कभी किसी ने शिकायत नहीं की क्या वह सिर्फ कानून जानते हैं और कोई कानून नहीं जानता है जो वर्तमान में सर्विस में है, वो करें। जनता को पता है क्या अच्छा है। क्या सही है कानूनी है क्या गैर कानूनी है, देश में तमाम विचारधारा के लोग रहते हैं और यदि मैंने महिलाओं की लड़कियों की सुरक्षा के लिए उनके अधिकारों की याद दिलाया तो इसमें उनको तकलीफ होने की आवश्यकता नहीं है। मेरी सदस्यता रहे तो खुश हो जाएंगे मेरी सदस्यता चली जाए तो वह खुश हो जाएंगे इसका मैं बिल्कुल परवाह नहीं करती हूं सब अपने अपने गिरेबान में झांके। जो मेरा विरोध कर रहे हैं हम अपने स्वाभिमान महिलाओं का स्वाभिमान महिलाओं के सम्मान के लिए सदैव खड़ी हूं खड़ी रहूंगी हमें ऐसे लोगों की बिल्कुल परवाह नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+