साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बंगले से उठी दो बहनों की डोली, पिता बेरोजगार हुए तो सांसद ने करवाई शादी

भोपाल, 8 जुलाई। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बास्केटबॉल खेलते हुए दिखाई देने के बाद अब प्रज्ञा सिंह का व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

Bhopal MP Pragya Singh Thakur organized the marriage of two real sisters

दरअसल, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का सरकारी बंगले पर बुधवार रात को उज्जैन से बारात आई। यह शादी टीला रामपुरा के नर्मदा प्रसाद मिश्रा की दो बेटी चंचल और संध्या की थी। मजदूरी करने वाले नर्मदा प्रसाद मिश्रा लॉकडाउन में बेरोजगार हो गए थे। इसलिए उनकी दोनों बेटियों की शादी सांसद प्रज्ञा सिंह ने अपने सरकारी आवास पर करवाई।

चंचल ने उज्जैन के विशाल व संध्या ने सागर के साथ सात फेरे लिए। इस मौके पर सांसद ठाकुर के बंगले को दुल्हन की तरह सजाया गया था। टेंट और कारपेट भी बिछाया गया था।

पंडित चंद्रशेखर तिवारी के अनुसार उज्जैन के नानू खेड़ा गांव के दुबे परिवार के विशाल और सागर दोनों भाइयों की बारात आई, जिनका विवाह टीला रामपुरा में रहने वाले नर्मदा प्रसाद मिश्रा की दोनों बेटियां चंचल और संध्या से हुआ।

बारात का दरवाजा पर स्वागत किया गया। दूल्हाें को तिलक लगाया गया। जनेऊ संस्कार कराया गया। फिर वरमाला हुई। सांसद ने दोनों वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इससे पहले संगीत कार्यक्रम में सांसद परिजनों के साथ ढोल नगाड़ों पर नाचीं।

मीडिया से बातचीत में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। वे भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की मदद को हमेशा आगे रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+