रोज 300 लोगों को फ्री खाना खिलाते हैं मकबूल चायवाले, वजह जान रह जाएंगे हैरान

मकबूल अहमद कहते हैं कि उनका एक ही मकसद है कि कोई भूखा ना रहे। वो कहते हैं कि ऊपरवाले और शहर के भले लोगों की मदद से वो ये काम कर पा रहे हैं।

भोपाल। कहते हैं कि किसी काम को करने के लिए पैसे की नहीं हौंसले की जरूरत होती है, ये बात भोपाल के मकबूल अहमद पर सटीक बैठती है। वो खुद एक चाय की दुकान चलाते हैं लेकिन इसके साथ-साथ वो रोज 300 से ज्यादा लोगों को खाना भी खिला रहे हैं। ये खाना वो एकदम फ्री खिलाते हैं, ये काम वो बीते चार साल से कर रहे हैं।

2013 से खिला रहे फ्री खाना

2013 से खिला रहे फ्री खाना

उनका एक ही मकसद है कि कोई भूखा ना रहे। इस काम में पहले तो वो अकेले ही थे, लेकिन अब बड़ी संख्या में शहर के लोग भी उनकी मदद कर रहे हैं। भोपाल में मकबूल अहमद गरीबों के बीच जाना-पहचाना नाम है। मई 2013 में उन्होंने अपनी चाय की दुकान पर ही कुछ लोगों को खाना खिलाया और फिर ये काम हर रोज का हो गया। मकबूल जो चाय की दुकान पर कमाते लोगों को खाना खिला देते।

छोटे स्तर पर किया था शुरू

छोटे स्तर पर किया था शुरू

जब आस-पास के लोगों ने उनके इस काम को देखा तो मुतास्सिर हुए और उनकी मदद करने लगे। लोगों की मदद आई तो वो ज्यादा लोगों को खाना खिलाने लगे। अब आलम ये है कि 300 से ज्यादा भूखे हर रोज मकबूल अहमद के यहां अपना पेट भरते हैं।

शहर के लोग भी कर रहे मदद

शहर के लोग भी कर रहे मदद

मकबूल का कहना है कि अल्लाह की मदद से ही वो ये सब कर पा रहे हैं, उनके यहां जितने भी लोग आते हैं सभी का पेट ऊपरवाला भरता है। उनका कहना है कि शहर के सभी लोग जिनमें हिन्दू, मुसलमान, जैन सभी हैं।

मजदूर, ठेलेवाले खाते हैं खाना

मजदूर, ठेलेवाले खाते हैं खाना

मकबूल के साथ मजदूर, ठेले वाले, भिखारी लोग उनकी मदद भी करते हैं और यहीं खाना भी खाते हैं। इनमें ज्यादातर वो लोग हैं, जो दूर-दराज से काम के लिए शहर आए हैं और जिनके पास अपना घर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+