Bhopal : 25 हजार मंदिरों में दिखाया गया 'महाकाल लोक' लोकार्पण कार्यक्रम, DM सहित BJP प्रवक्ता हुए शामिल

उज्जैन के महाकाल मंदिर में 'महाकाल लोक' का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के 25 हजार से ज्यादा मंदिरों में इसका लाइव प्रसारण हुआ।

भोपाल 11 अक्टूबर। उज्जैन के महाकाल मंदिर में मंगलवार को 'महाकाल लोक' का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के 25 हजार से ज्यादा मंदिरों में इसका लाइव प्रसारण हुआ। राजधानी भोपाल के 50 से ज्यादा मंदिरों में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। न्यू मार्केट के खेड़ापति हनुमान मंदिर को 1100 दीपों से सजाया गया। वहीं बड़े तलाब किनारे कर्फ्यू वाली माता के मंदिर को दीपों से सजाया गया। बिरला मंदिर को भी आकर्षक लाइटों के साथ सजाया गया। जहां पर हजारों लोगों ने महाकाल लोक के लोकार्पण का कार्यक्रम देखा। इस दौरान सभी मंदिरों पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। मंदिरों को ऐसे सजाया गया था,जैसे दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा हो।

Bhopal : Mahakal Lok inauguration program shown in 25 thousand temples, DM,BJP

भोपाल के गुफा मंदिर पर नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और कलेक्टर अविनाश लवानिया उज्जैन में महाकाल लोक के शुभारंभ पर कार्यक्रम से सीधे लाइव जुड़े। इसके अलावा करुणा धाम मंदिर में श्रद्धालु महाकाल लोक लोकार्पण में स्क्रीन से सीधे जुड़े और मंदिर में सुंदरकांड के संगीतमय पाठ के अलावा आकर्षक सज्जा की गई है ,परिसर में दीप जलाए गए। आकर्षक साज सज्जा और लाइटिंग भी की गई।

गांधी नगर मंडल के वार्ड 6 स्थित महामृत्युंजय मंदिर पर भी महाकाल लोक का लाइव प्रसारण देखा गया। इस अवसर सभी ने दीपक जलाकर महादेव सरकार की आराधना की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी, मंडल अध्यक्ष योगेश वासवानी,पार्षद ज्योति यादव, पार्षद कुसुम चतुर्वेदी, मनोज वर्मा, शमशेर सिंह अंजू सिंह, धीरज विश्वकर्मा, डॉ रमेश माधव, आलोक पुनिया, संजय पांडे, पंडित कमलेश, छाया राठौर और बड़ी संख्या मे श्रद्धालु उपस्तिथ रहे।

भोपाल के आसपास के गांव में बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम दिखाया गया। बैरसिया का हरसिद्धि, तरावली मंदिर हनुमान मंदिर फंदा खुर्द में भी लोगों ने शाम 5 बजे से महाकाल लोक का लाइव प्रसारण देखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+