Bhopal Lok Sabha Chunav: भोपाल लोकसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग
Lok Sabha Election Voting Dates: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकसभा चुनाव की तारीख सामने आ चुकी है। ये सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को जानकारी देते बताया कि मध्य प्रदेश में चार चरणों में चुनाव होंगे और भोपाल सीट पर 7 मई को वोट डाले जाएंगे।
शनिवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान किया। भोपाल सीट पर तीसरे चरण में मतदान होगा। शेड्यूल के मुताबिक, भोपाल में 7 मई को वोटिंग होगी। 19 अप्रैल तक उम्मीदवारों को नामांकन करने की अंतिम तारीख होगी, और नाम वापसी के लिए 22 अप्रैल का दिन तय किया गया है। भोपाल मे मतदान 7 मई को होगा और मतगणना 4 जून को संपन्न होगी। भोपाल में करीब 28 लाख मतदाता चुनाव में भाग लेंगे।

बता दे इस बार भाजपा ने मौजूदा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काटकर भोपाल के महापौर रहे आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। आलोक शर्मा ने इससे पहले विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन उन्हें उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के आतिफ अकील ने चुनाव हार दिया था। फिलहाल कांग्रेस ने भोपाल सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। तीसरे चरण में ही 7 मई को विदिशा और राजगढ़ लोकसभा सीट पर भी मतदान किया जाएगा।
पिछले चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था
2019 के चुनावों में भी मध्य प्रदेश में चार चरणों में चुनाव हुए थे। भोपाल का मतदान तीसरे चरण में हुआ था। तीसरे चरण के नामांकन 16 अप्रैल से शुरू हुए थे, जो 23 अप्रैल तक जारी रहे। 26 अप्रैल को नाम वापसी के लिए अंतिम तारीख थी। मतदान 12 मई को हुआ था। इस चरण में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, और राजगढ़ में चुनाव संपन्न हुए थे।
भोपाल लोकसभा सीट पर कितने वोटर
भोपाल लोकसभा सीट में आठ विधानसभा सीटों के 23 लाख 28 हजार 59 मतदाता अपना वोट डालेंगे। यहाँ तक कि 2019 के चुनावों की तुलना में इस बार 2.26 लाख वोटर अधिक हैं। इसमें 11 लाख 95 हजार 428 पुरुष और 11 लाख 32 हजार 454 महिलाएं शामिल हैं, साथ ही 177 थर्ड जेंडर भी हैं। इस बार की खास बात यह है कि महिला और पुरुष मतदाताओं के बीच महज 63 हजार का ही अंतर है।
भोपाल लोकसभा सीट में कुल 8 विधानसभा सीटें शामिल हैं, जिनमें सात भोपाल जिले से हैं - बैरसिया, भोपाल उत्तर, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य, गोविंदपुरा, हुजूर, और सीहोर जिले से एक विधानसभा सीहोर शामिल है।
भाजपा का वोट शेयर में उतार-चढ़ाव
विधानसभा चुनावों में भाजपा का वोट शेयर उतार-चढ़ाव भरा रहा है, हालांकि, लोकसभा चुनावों में यह लगातार बढ़ रहा है। 1980 के बाद से, भाजपा का वोट शेयर विधानसभा चुनावों में उतार-चढ़ाव दिखाता रहा है। 1993 में भाजपा को विधानसभा चुनाव में 38.82 प्रतिशत वोट मिला था, जबकि 1996 के लोकसभा चुनाव में 41.32 प्रतिशत वोट मिला। 2018 के विधानसभा चुनावों में 41.33 प्रतिशत वोट शेयर के बाद, पार्टी ने 2019 में 58.23 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। 2014 में भाजपा को 54.76 प्रतिशत वोट मिला था।












Click it and Unblock the Notifications