MCU Latest News : भोपाल में पत्रकारिता की छात्रा से अश्लील हरकत, दो गुटों में मारपीट व वीडियो हुआ वायरल
भोपाल में संचालित माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) परिसर में छात्रा से अश्लील हरकत के बाद दो गुट आमने सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक जूनियर छ
राजधानी भोपाल में संचालित माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) परिसर में छात्रा से अश्लील हरकत के बाद दो गुट आमने सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक जूनियर छात्र ने अपने सीनियर छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर दी थी। इसको लेकर कॉलेज परिसर में जूनियर और सीनियर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट की। मामले में दोनों पक्षों ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित छात्रा ने दी जानकारी
पीड़ित छात्रा ने बताया कि छात्र ने अश्लील फब्तियां कसी तो उसका विरोध किया था, उसके बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई शाम को दोनों पक्ष एमपी नगर थाने पूछे छात्रा की शिकायत पर आरोपित छात्र समेत एक अन्य पर छेड़छाड़ मारपीट गाली-गलौज समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया वहीं छात्र की शिकायत पर 4 छात्रों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश भदौरिया ने दी जानकारी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश सिंह भदोरिया ने बताया कि 23 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को बताया कि मैं माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय में फर्स्ट ईयर की छात्राएं सोमवार दोपहर करीब 4 बजे कॉलेज परिसर में थी सभी छात्र रामकृष्ण गोस्वामी ने उसे देखकर अश्लील कमेंट शुरू कर दिए। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो वह भैंस करने लगा और छात्रा को धमकी देने लगा। उसने छात्रा के साथ गाली गलौज भी की। इस पर कुछ देर बाद छात्रा के सहपाठी छात्र आ गए। थोड़ी देर में ही आरोपी छात्र और छात्रा की तरफ से छात्रों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से जमकर लात, मुक्के चले। इससे दोनों पक्षों के छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। इधर आरोपी छात्र रामकृष्ण ने पुलिस को बताया कि उसने कोई अश्लील कमेंट नहीं किया मेरे साथ राहुल, आदित्य, दिव्यांश और अनिरुद्ध ने मारपीट की है। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया है।

कुलपति ने मारपीट के मामले में गठित की जांच समिति
धड़क न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी विभाग और पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों के बीच हुई दर मामले पर संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर केजी सुरेश ने चार सदस्य जांच कमेटी गठित कर दी कमेटी 11 नवंबर को अपनी जांच रिपोर्ट कुलपति को सौपेंगी। जांच रिपोर्ट के आधार के बाद ही दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दोपहर से शाम तक कॉलेज में डटे रहे छात्र
कॉलेज परिसर में दो फिर से हंगामा शुरू हुआ तो इसमें शाम तक चलता रहा। कॉलेज के प्रबंधक ने छात्रों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष प्रबंधन की बात सुनने को तैयार नहीं थे।

छात्रों ने बताया ये मामला
विद्यार्थियों का कहना है कि विश्वविद्यालय में दोपहर 3 बजे के पत्रकारिता विभाग के फाइनल ईयर के एक छात्र ने न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी विभाग की MSC की छात्रा को रोकते हुए उससे छेड़छाड़ की। छात्रा द्वारा इसका विरोध करने पर छात्र ने छात्रा को लात भी मारी। इस बात का पता जब छात्रा के दोस्तों को पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। उन्होंने छेड़छाड़ करने वाले छात्र और उसके साथियों ने मिलकर दूसरे गुट के छात्रों की बेल्ट से पिटाई कर दी। पीटी हुए छात्र की तरफ से कुछ संगठन के पदाधिकारी भी सक्रिय हो गए।
ये भी पढ़ें : Bhopal Crime News : डार्विन प्लेटफॉर्म ग्रुप के MD ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, प...












Click it and Unblock the Notifications