Bhopal Crime News : डार्विन प्लेटफॉर्म ग्रुप के MD ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, पोर्न एक्ट्रेस से विवाह का आरोप
भोपाल में डार्विन प्लेटफॉर्म ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और एमडी अजय हरीनाथ सिंह की पत्नी अमृता सिंह ने अपने पति पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है भोपाल में रहने वाली अमृता के पैर में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोट
राजधानी भोपाल में एक बड़ी कंपनी के चेयरमैन द्वारा पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पत्नी ने वीडियो जारी कर आप बीती सुनाई है। बता दे डार्विन प्लेटफॉर्म ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और एमडी अजय हरीनाथ सिंह की पत्नी अमृता सिंह ने अपने पति पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है भोपाल में रहने वाली अमृता के पैर में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोट के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी मारपीट के कारण चोट आई हैं। जानकारी के मुताबिक 4 दिन पहले बेहोशी की हालत में अमृता सिंह को अस्पताल लाया गया था होश आने पर रविवार रात अमृता ने बताया कि उनके पति अजय हरीनाथ सिंह ने 3 नवंबर को उनके साथ मारपीट की और इसके बाद वो लग्जरी कारें और बच्चे लेकर मुंबई चला गया।

हरीनाथ शादी करने का शौकीन, पोर्न एक्ट्रेस से भी विवाह
अमृता ने अस्पताल से एक वीडियो जारी कर पति पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि मैं पिछले 12 साल से परेशान हूं जब मैं 7 माह की गर्भवती थी। तब मुझे पता चला कि अजय की एक शादी पहले से ही स्मृति सिंह से हो चुकी है। इसके अलावा किसी फरनाज नाम की लड़की से भी शादी हुई है। उसने पोर्न एक्ट्रेस से शादी की है। इस एक्ट्रेस ने ट्रिपल एक्स- 1 (वेब सीरीज) में काम भी किया है।
अमृता सिंह ने क्या कुछ कहा वीडियो में पढ़िए
वीडियो जारी कर अमृता ने कहा कि मुझे नहीं पता मेरे पास कितना टाइम है। मेरी यह जो हालत है। वे अजय हरीनाथ सिंह ने की है। मैं पिछले 11 साल से अजय हरीनाथ से परेशान हूं। मेरी शादी 20 जनवरी 2011 में अजय हरिनाथ से हुई थी। जब मैं 7 महीने पेट से थी, तब पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। उसकी बीवी का नाम स्मृति अजय सिंह है। उसे एक बेटा भी है। जब यह बात मुझे पता चली तो पति ने बहुत मारा था, जिससे मेरी बच्चेदानी का मुंह खुल गया था। मैं 2 महीने अस्पताल में एडमिट रही। 2011 से टॉर्चर हो रही हूं।
अमृता सिंह ने वीडियो में पति पर आरोप लगाया कि उसे अलग-अलग लड़कियों से शादी करने का शौक है। जब मेरा तीसरा बेटा होने वाला था तब पता चला इसमें किसी फरनाज नाम की लड़की से शादी की है मेरे पास उसके स्क्रीनशॉट है मैं वह सब सेंड करूंगी। यह हर वक्त ऐसे ही मारता पीटता था। मेरे पास इसके 20 सबूत हैं। यह कोविड के दौरान कहता था कि रेड पड़ने वाली है, इसी बहाने बच्चों के साथ मुझे घर से भगा देता था।
इसने पोर्न एक्ट्रेस से शादी कर ली इस एक्ट्रेस ने एक्स एक्स एक्स वेब सीरीज में भी काम किया है मेरे सारे सोशल मीडिया अकाउंट से हैक कर लिए है। मेरी गाड़ी बच्चे सब लेकर भाग गया है। अब कह रहा है कि अगर किसी से शिकायत की तो तेरे भाइयों को अंदर करा दूंगा।
कौन है अजय हरीनाथ सिंह
अजय हरीनाथ डार्विन प्लेटफॉर्म ग्रुप के एमडी है। इस कंपनी का हेड क्वार्टर मुंबई में है
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications