कम दाम पर लैपटॉप और मोबाइल बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले जालसाजों का क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया पर्दाफाश
ई-कॉमर्स कंपनियों की मिलती-जुलती नाम वाली वेबसाइट बनाकर सस्ते दाम में लैपटॉप व मोबाइल बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले आरोपियों को भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस से दिल्ली से पकड़ा है।

भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने सस्ते दामों पर लैपटॉप और मोबाइल बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। शातिर जालसाज बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के नाम से मिलती-जुलती ई-कॉमर्स कंपनियां बनाते थे। इसके बाद सस्ते दाम में लैपटॉप व मोबाइल बेचने का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास 9 मोबाइल फोन, 22 टेलीफोन बॉक्स और 19 सिम कार्ड जब्त किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अब तक ₹5 लाख की ठगी करना कबूल किया है।

डीसीपी क्राइम ब्रांच अमित कुमार ने दी जानकारी
डीसीपी क्राइम ब्रांच अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कमला नगर कोतरा सुल्तानाबाद रूट की महिला ने साइबर क्राइम ब्रांच में 3 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि बेटी के लिए लैपटॉप लेने के लिए उन्होंने गूगल पर सर्च कर रजिस्ट्रेशन किया था। इसके बाद उनके पास फोन आया फोन करने वाले ने बताया कि मैं bigbazaar.com से बोल रहा है उसमें सस्ते दाम में लैपटॉप दिलाने के नाम पर 599 का रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद ID एक्टिवेट नॉमिनी का आईडी एक्टिवेट समेत अन्य फीस बताकर 10 दिन के अंदर 4 लाख 81 हजार 597 जमा करा लिए। इसके बाद फोन बंद कर लिया धोखाधड़ी का पता चलने पर भी शिकायत लेकर पहुंची।

दिल्ली में कॉल सेंटर पर छापा मारा
पुलिस को पड़ताल में आरोपियों की लोकेशन दिल्ली मिली दिल्ली में 9 दिन तक पुलिस ने लगातार रैकी करने के बाद गोविंदपुरी स्थित एक कॉल सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से सम्राट बुदक, प्रोवीर वैध्य, अजय शिकारी, सुनील दास, पंकज आसिफ खान, नितेश पाल, राहुल हलदर, रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। इनमें तुगलकाबाद एक्सटेंशन के रहने वाले 25 वर्षीय तेजपाल और 23 वर्षीय आसिफ खान मुख्य आरोपित हैं। दोनों 12वीं पास है। नितेश टीम का नेतृत्व करता है और फोन कॉल करने का काम देखता था। आसिफ खान ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराता था। उसकी कॉल सेंटर में भी भागीदारी थी आरोपित मूल रूप से उत्तर प्रदेश बिहार एवं बंगाल के रहने वाले हैं।

लुभावने ऑफर देख कर लोगों को फंसाते थे
आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश बिहार एवं बंगाल के रहने वाले हैं, उनके सही ठिकाने का पता किया जा रहा है। सस्ते दाम में सामान बेचने के नाम पर बड़ी कंपनियों के नाम से मिलते जुलते डोमिन लेकर नई वेबसाइट बना लेते थे। उन्होंने bigbazaar.com विशाल मार्ट 99.com के नाम से वेबसाइट बना रखी थी। इन्हीं वेबसाइट पर लुभावने ऑफर देख कर लोगों को फंसाते है।
Recommended Video

IMI नंबर के आधार पर गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की
डीसीपी अमित कुमार ने कहा कि इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के कारण लोग आसानी से अब टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर ठगी करने की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं ऐसे में लोगों को भी सतर्क होकर ऑनलाइन शॉपिंग करना चाहिए। पुलिस को इस पूरी वारदात का पता लगाने के लिए दिल्ली में कई दिनों तक आरोपियों की रैकी करना पड़ी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और IMI नंबर के आधार पर गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।












Click it and Unblock the Notifications