भोपालः एक कमरे मे उज्बेकिस्तान की लड़की तो दूसरे कमरे में थी नेपाल की लड़की, कीमत 25 हजार
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तड़के मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस रैकेट में उज्बेकिस्तान की रहने वाली एक लड़की, नेपाल की दो लड़कियां और पश्चिम बंगाल की एक लड़की को पकड़ा है। टीम ने विदेशी युवती के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सतना का असिस्टेंट मैनेजर को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।

एक रात का लेता था 20 से 25 हजार रुपये
मौके से दलाल और साथ में एक युवक को भी पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि दलाल ग्राहकों से एक रात के 20 से 25 हजार रुपये तक वसूलता था। फिलहाल सभी आरोपियों को क्राइम ब्रांच लाया गया। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चल रहा है।

छापे के दौरान आपत्तिजनक अवस्था में मिली विदेशी लड़की
सूचना के आधार पर मंगलवार की सुबह टीम मौके पर पहुंची और मकान को घेर लिया। टीम मे जैसे ही दरवाजा खटखटाया तो दलाल बाहर आया। क्राइम ब्रांच ने उसे हिरासत में लेकर मकान की तलाशी ली तो विदेशी युवती असिस्टेंट बैंक मैनेजर के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली।

लंबे समय से चला रहा था सेक्स रैकेट
दूसरे कमरे में नेपाल की रहने वाली युवती को एक युवक के साथ पकड़ा गया। सेक्स रैकेट को चलाने वाला साजिद हुसैन पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। साजिद काफी लंबे समय से भोपाल में सेक्स रैकेट संचालित कर रहा है। बाहर की रहने वाली लड़कियों से देह व्यापार करवाया जाता था।












Click it and Unblock the Notifications