Bhim Army: भोपाल में भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन, चंद्रशेखर रावण बोले- OBC वर्ग को 27 क्यों, 52% मिले आरक्षण
मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भीम आर्मी की आजाद समाज पार्टी और आदिवासियों की जयस मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

राजधानी भोपाल के बिल्डर शेरा मैदान में आज दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के संगठनों ने मिलकर अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। जिसमें आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने ओबीसी वर्ग के लिए 52% आरक्षण की मांग की। इस रैली में जातिगत जनगणना कराने, प्रदेश सरकार से प्रमोशन में आरक्षण का कानून बनवाने और आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करवाने जैसी 15 से ज्यादा मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।

ऐसी कम से कम 5 यात्राएं होंगी: चंद्रशेखर
भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित भीम आर्मी की सभा में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि चुनाव तक ऐसी कम से कम 5 यात्राएं होंगी। यह पहला चरण है। हर यात्रा के बाद दुगने सैलाब के साथ आएंगे। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रविदास के मंदिर के लिए सीएम शिवराज ने उज्जैन में ₹50 लाख की घोषणा की थी, लेकिन अब तक रुपए नहीं दिए। अभी फिर सीएम ने एमपी में रविदास मंदिर के लिए 100 करोड रुपए की घोषणा की है। चंद्रशेखर ने कहा कि इन घोषणाओं से पेट नहीं भरेगा हम इनसे थक चुके हैं। हम दलित पिछड़े आदिवासी भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आगे का कदम सत्ता के लिए होगा। संविधान का राज चलेगा, सारा बहुजन साथ चलेगा।

52% ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण क्यों?
चंद्रशेखर रावण ने कहा कि 52% ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण क्यों, पूरा 52% मिलना चाहिए। 2 अप्रैल 2018 की जो मुकदमे शेड्यूल्ड ट्राइब पर हुए हैं। उसे वापस लें। स्कूल अतिथि शिक्षकों और आशा कार्यकर्ताओं को नियमित किया जाना चाहिए। कोरोना काल में काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित करना चाहिए। निजीकरण के नाम पर सरकारी संस्थाओं को बेचने का काम बंद होना चाहिए निजीकरण के सहारे आरक्षण को खत्म करने का खेल खत्म होना चाहिए। पुलिस डिपार्टमेंट में वीकली ऑफ मिलना चाहिए। पुरानी पेंशन लागू की जाए। किसी सफाई कर्मचारी की सीवर में जान जाती है तो उसके परिवार को एक करोड़ रूपए की राशि और एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।

भाषण देते समय चंद्रशेखर वापस चले गए
भेल मैदान में भीम कार्यकर्ताओं की भीड़ अत्यधिक हो जाने के कारण शोर-शराबा शुरू हो गया। इस बीच भाषण देते समय चंद्रशेखर वापस चले गए लेकिन कार्यकर्ताओं के बुलाने पर फिर से दोबारा भाषण शुरू किया। इसके बाद उन्होंने कहां कि मेरे हाथ में जो मांग पत्र अगर मैं उसे घोषणा पत्र बना दू तो आप लोग मेरा साथ देंगे क्या।

बीती रात से ही जुटने लगे थे कार्यकर्ता
भीम आर्मी के शक्ति प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रात भर से ही भोपाल में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता जुटना शुरू हो गए थे। हालांकि प्रशासन ने भीम आर्मी को केवल 20 लोगों की ही अनुमति दी है। लेकिन आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार आस्ते ने दावा किया है कि इस शक्ति प्रदर्शन में करीब 5 लाख लोग भोपाल पहुंचे। इसी को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक को डाइवर्ट भी किया। बता दे भोपाल में पहली बार चंद्रशेखर रावण के नेतृत्व में भीम आर्मी एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया है।

इन मुद्दों पर था शक्ति प्रदर्शन
- देश में जातिगत जनगणना कराई जाए
- प्रदेश सरकार से प्रमोशन में आरक्षण का कानून बनवाने के लिए
- कमजोर वर्ग के लोगों पर प्रशासन के द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज कराने के खिलाफ
- संविधान की प्रस्तावना से सेक्यूलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने के षड्यंत्र के खिलाफ
- आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए
- केंद्र और राज्य सरकारों से आर्थिक बराबरी का कानून लागू करवाने के लिए
- एससी-एसटी एक्ट के तहत मृतक के परिवार को दी जाने वाली छतिपूर्ति की राशि बढ़ाकर ₹30 लाख करवाने के लिए
- मनरेगा की दैनिक मजदूरी को बढ़ाकर न्यूनतम ₹700 किए जाने के लिए
- शिक्षा का राष्ट्रीयकरण कर सर्वनाश रुकवाने के लिए
- मध्य प्रदेश सरकार के सरकारी महाविद्यालय में चुनावी प्रक्रिया बहाल कराने के लिए
- निजी करण के नाम पर सरकारी प्रतिष्ठानों को बेचने के खिलाफ
- निजीकरण के सारे आरक्षण समाप्त करने के षड्यंत्र के खिलाफ और ओबीसी की जाति जनगणना 27% आरक्षण लागू करने के लिए
- Sc.st, obc, मुस्लिम अल्पसंख्यक के बहन बेटियों और बच्चों पर हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ
- बेकसूर लोगों के घरों पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाने के खिलाफ
- गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को जीएसटी से मुक्त करवाने के लिए












Click it and Unblock the Notifications