हितानंद शर्मा बने मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महासचिव, सुहास भगत को बौद्धिक प्रभारी बनाया
भोपाल, 17 मार्च। यूपी, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड जैसे चार राज्यों में प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार बनाने वाली भाजपा हितानंद शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी। भाजपा ने हितानंद शर्मा को मध्य प्रदेश संगठन महासचिव नियुक्त किया है।

बता दें कि हितानंद शर्मा अब नई जिम्मेदारी के साथ सुहास भगत की जगह लेंगे। भगत को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वापस बुला लिया गया है। उन्हें मध्य क्षेत्र का बौद्धिक प्रभारी बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि हितानंद शर्मा को मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद और उप चुनाव से पहले भाजपा का सह-संगठन मंत्री नियुक्त किया गया था। इससे पहले हितानंद शर्मा विद्या भारती का काम देख रहे थे। शर्मा लंबे समय से आरएसएस में प्रचारक का काम कर रहे थे।
सुहास भगत की वापसी के बाद हितानंद के संगठन महासचिव बनाने की चर्चा थी, लेकिन अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा ने उत्तरप्रदेश चुनाव के बाद संगठन में बदलाव शुरू कर दिया है। इसे आगामी चुनाव 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी माना जा रहा है। चुनाव से पहले संगठन में अभी और कसावट होने की बात कही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications