baitul News : महिला अधीक्षिका ने दी छात्रा को तालिबानी सजा, जूतों की माला पहनाकर चेहरे में पोती कालिख

बैतूल जिले में शासकीय आदिवासी बालिका छात्रावास में चोरी के संदेह में 5वीं की छात्रा समेत अन्य 4 छात्राओं को जूते की माला पहनाकर और भूत जैसा श्रंगार कर घुमाया गया।

Garland of shoes worn by student in Betul

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आदिवासी छात्रावास में चोरी के आरोप में छात्रा को तालिबानी सजा दी गई है। उसे जूते की माला पहनाकर हॉस्टल में घुमाया गया। चेहरे में भूत जैसे मेकअप पोतकर डांस भी करवाया गया।

घटना दामजीपुरा के आदिम जाति कल्याण विभाग के कस्तूरबा गांधी छात्रावास का है। मामले के बाद से पीड़ित डरी हुई है। उसने हॉस्टल लौटने से इनकार कर दिया। वही इस पूरी घटना में कलेक्टर ने जांच के बाद सख्त कार्रवाई की बात कही है।

चोरी के आरोप में मिली तालिबानी सजा

5वी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची ने बताया- यह बात पिछले रविवार की है। छात्रावास की महिला अधीक्षक सुनीता उईके ने 5 छात्राओं पर चोरी का आरोप लगाया। जिसमें मुझे भी शामिल किया गया था। सबसे पहले महिला अधीक्षिका ने हमें जूता-चप्पल की माला पहनाई। इसके बाद छात्रावास के सभी कमरों में घुमाया और मारपीट की गई। भूत लगने जैसा लिपस्टिक, पाउडर, काजल लगाया गया। हमारे बाल खुलवाए गए। इसके बाद हमसे डांस भी कराया गया। डांस करने से इनकार किया तो फिर से मारपीट की गई। हम पर आरोप लगाया गया कि हमने चार सौ रुपए चुराए हैं। हमने तो कोई चोरी नहीं की, फिर भी हमें तालिबानी सजा दी गई।

महिला शिक्षक के ऊपर गिरी गाज

अधिकारी ने कहा कि छात्रावास की महिला अधीक्षिका को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। छात्रा के पिता ने पत्रकारों को जानकारी दी कि जब वह अपनी बच्ची से दमजीपुरा में आदिवासी हॉस्टल में मिलने गए तो उनकी बेटी ने उन्हें इस बात जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पर भूत जैसा दिखने के लिए कालिख पोती गई और अधीक्षक द्वारा दूसरी लड़की के 400 रुपये चोरी करने के आरोप में उसे चप्पल जूतों की माला पहनाकर पूरे हॉस्टल परिसर में घुमाया गया। उन्होंने कहा कि मामले के बाद उनकी बच्ची छात्रावास में रहने को तैयार नहीं थी।

जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त शिल्पा जैन ने जानकारी दी कि शिकायत के बाद हॉस्टल की अधीक्षक को पद से हटा दिया गया है। जैन ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और इसके आधार पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+