बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में सियासी घमासान, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप

भोपाल, 23 जुलाई। पश्चिख्‍म बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला में प्रवर्त्‍तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। घोटाला में 23 जुलाई शनिवार की सुबह ममता सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी और उनकी करीबी व बांग्‍ला अभिनेत्री अर्पिता मुखोपाध्‍याय के घर से 21 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कैश की बरामदगी के बाद केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने उत्‍तर 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस पर निशाना बोला है। सिंधिया ने कहा है कि शिक्षक भर्ती घोटाला इस बात का प्रमाण है कि बंगाल में किस तरह से जनता के पैसे भ्रष्‍टाचार की बलि चढ़ाई जा रही है। यहां जनता के पैसे की खुली लूट मची है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में आज भारत की मान्‍यता विश्‍व पटल उजागर हो रही है।

Jyotiraditya Scindia

Recommended Video

    Partha Chatterjee, Arpita Mukharji गिरफ्तार, फिर ED ने क्यों मंगवाया ट्रक | वनइंडिया हिंदी | *News

    उधर, बंगाल बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता दिलीप घोष ने भी तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर हैं। उन्‍होंने कहा है कि 21 करोड़ रुपये तो कुछ भी नहीं है। जो भ्रष्‍टाचार उजागर हुआ है, वह सामान्‍य है। ईडी की छापेमारी के दौरान बरामद दस्‍तावेज की जांच होनी चाहिए। इससे उनके कितने नेताओं ने करोड़ों रुपये छुपाकर रखे हैं, अब ईडी के सक्रिय होने पर सब सामने आ जाएगा। उन्‍होंने कहा है बंगाल में भय का वातावरण है। आरोप लगाते हुए बोले कि गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी का बांग्‍लादेश से भी कनेक्‍शन है।

    इधर, माकपा ने भी मंत्री की करीबी के घर से बड़ी मात्रा में रुपए की बरामदगी पर ममता सरकार और टीएमसी को आड़े हाथों लिया। माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य व राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि यदि मंत्री के करीबी के घर से 20 करोड़ रुपए मिलता है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि मंत्री के घर कितना मिलेगा, सौ- सौ करोड़। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी की ओर भी इशारा करते हुए कहा कि कालीघाट में तो हजार-हजार करोड़ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि घोटाले करने वालों को जरूर सजा मिलेगी।

    बताते चलें कि स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती घोटाले में ईडी ने 22 जुलाई को मंत्री पार्थ चटर्जी तथा राज्य के शिक्षा राज्यमंत्री परेश चंद्र अधिकारी के घर समेत राज्य में 14 स्थानों पर छापेमारी की है। इस कड़ी में ईडी के अधिकारियों ने दक्षिण 24 परगना में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखोपाध्याय के घर से 21.20 करोड़ रुपये कैश 79 लाख का सोना, 20 महंगे मोबाइल, विदेशी करेंसी सहित जमीन और फ्लैट के कई रजिस्ट्री बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि यह शिक्षक भर्ती घोटाले में रिश्वत ली गई रकम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+