सर्वे रिपोर्ट के आधार CM शिवराज ने विधायकों से की वन टू वन चर्चा, एक दर्जन से ज्यादा MLA के कट सकते हैं टिकट
एमपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों के साथ बैठक कर फीडबैक पर चर्चा की।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सर्वे रिपोर्ट के आधार पर विधायकों से खुद वन टू वन कर रहे हैं। सीएम शिवराज ने मंगलवार को 22 विधायकों से वन टू वन चर्चा की। सीएम ने विधायकों को पूरे कार्यकाल की परफॉर्मेंस रिपोर्ट और सर्वे में सामने आई स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने विधायकों को साफ लहजे में कहा कि पब्लिक और कार्यकर्ताओं से फीडबैक में जो स्थिति सामने आई है, इस पर आगे भी जो भी फैसला लिया जाए उसके लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे।
सीएम शिवराज ने विधायकों को पांच 5 मिनट में उनकी परफॉर्मेस रिपोर्ट दी। हालांकि कुछ विधायकों से लंबी चर्चा भी की गई। बैठक के बाद विधायकों ने अनौपचारिक रूप से यह बात स्वीकार की कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर उन्हें अपने क्षेत्र में स्थिति ठीक करने को कहा गया है। शमशाबाद से विधायक राजश्री सिंह ने कहा कि चुनावी साल में कई तरह के सर्वे होते हैं सर्वे में विधायकों की सारी रिपोर्ट तैयार होती है उसी संबंध में सीएम साहब ने हमें बुलाया था।
कौन सा अधिकारी ठीक से काम नहीं कर रहा है सीएम ने पूछा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों से वन टू वन चर्चा में पूछा कि कौन सा अधिकारी आपके क्षेत्र में काम नहीं कर रहा है। बैठक के बाद हटा विधायक पुरूषोत्तम लाल तंतु भाई ने बताया कि बैठक में हमें सीएम शिवराज का मार्गदर्शन मिला उन्होंने बताया कि किस तरह से जनता के बीच में आगे और काम करना है दोबारा सीट जीतकर भाजपा की सरकार बनाना है। सर्वे को लेकर हुई चर्चा पर विधायक तंतुवाय ने कहा कि जमीन स्थिति ठीक है।
1 दर्जन से अधिक विधायकों के कट सकते हैं टिकेट
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बीजेपी 1 दर्जन से अधिक विधायकों की टिकट काट सकती है। जिसमें कई दिग्गज विधायकों के नाम भी शामिल हो सकते हैं। चुनाव से पहले संगठन इन विधायकों की क्षेत्र स्थिति सुधारने में लगातार लगा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications